शाकाहारियों के लिए प्रोटीन से भरपूर है टोफू, रोजाना करें सेवन

punjabkesari.in Wednesday, Jan 17, 2018 - 02:54 PM (IST)

टोफू के फायदे : दुनिया में हर किसी के खाने का स्वाद अलग होता है। शाकाहारी खाना तो हर कोई खा लेता है लेकिन नॉनवेज खाने के शौकिन लोग बहुत कम होते है। ऐसे में नॉनवेज न खाने वाले लोग कैल्शियम और प्रोटीन के लिए टोफू का सेवन कर सकते है। पनीर जैसा दिखने वाला टोफू शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा को संतुलित रखता है। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए टोफू का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल आप सब्जियों, कटलेट्स, पुलाव आदि बनाने में भी कर सकते है। यह आपके शरीर को नॉनवेज से मिलने वाले पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। आइए जानते है टोफू खाने के क्या-क्या फायदे होते है।

 

प्रोटीन से भरपूर है टोफू
शाकाहारी लोगों के लिए टोफू प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। टोफू का सेवन आपको शरीर में प्रोटीन के साथ आयरन, पोटैशियम, सेलेनियम, जिंक और मिनरल्स की कमी को भी पूरा करता है। एक कप टोफू का सेवन शरीर में 20 ग्राम प्रोटीन की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा इससे शरीर को लगभग 170 कैलोरी एनर्जी मिलती है।

PunjabKesari

नॉनवेज के है बराबर
अंडें, मीट, मछली और मुर्गे की जगह आप अपने आहार में टोफू को शामिल कर सकते है। टोफू में वो सभी गुण पाया जाता है जो मांसाहारी भोजन में मिलते है। इसमें पाया जाने वाला अमीनो एसिड और आइसोफ्लेवोनिस मांसपेशियों का तेजी से विकास में मदद करता है।

PunjabKesari

कोलेस्ट्रॉल करता है कम
एक्सट्रा कैलोरीज और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के डर से कई लोग खान-पान में बहुत परहेज करते है। इसका सेवन शरीर में कैलोरीज और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है। आप चाहें तो इसे कच्चा भी खा सकते है।

PunjabKesari

मजबूत हड्डियां
रोजाना कच्चे टोफू का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है। इससे बनाने में इस्तेमाल होना वाला सोया मिल्क मांसपेशियों को मजबूत करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और मिनरल्स आपको छोटी-मोटी बीमारियों से भी दूर रखते है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static