तेजी होगा बच्चे का शारीरिक विकास, प्रैग्नेंसी में खाएं ये फल

punjabkesari.in Sunday, Oct 15, 2017 - 12:57 PM (IST)

हर महिला की जिंदगी का अहम पल है गर्भावस्था। प्रैग्नेंसी में पौष्टिक खान-पान पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है, ताकि इससे गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत बनी रहे। मां और बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अपने खान-पान में बदलाव लाना जरूरी है। ऐसे में अक्सर प्रैग्नेंट महिला को यहीं चिता लगी रहती है कि क्या खाएं और क्या नहीं, जिससे बच्चा भी स्वस्थ रहे। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिनको प्रैग्नेंसी में खाना काफी फायदेमंद होता है। इन फूड्स के सेवन से बच्चे का मानसिक और शारीरिक विकास भी तेज होता है।


1. केला 

PunjabKesari
केले में विटामिन C, B6, पोटेशियम, मैग्नीशियम भरपूर होता है जो गर्भावस्था में काफी फायदेमंद साबित होता है। प्रैग्नेंसी के दौरान आने वाली मतली और उल्टी की रोकथाम करता है। केले में मौजूद मैग्नीशियम शरीर को चुस्त रखता है। इसलिए प्रैग्नेंसी पीरियड में हर रोज एक केले का सेवन करें। 

2. शरीफा 
शरीफा को भी प्रैग्नेंसी के दौरान खाया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी, गर्भ में पल रहे बच्चे की आंखों, त्वचा और बालों के लिए काफी महत्तवपूर्ण है। वहीं शरीफा खाने से गर्भावस्था में कब्ज की प्रॉबल्म भी दूर होती हैे। 

3. चिक्कू 
चिक्कू में विटामिन ए, कार्बोहाइड्रेट और भरपूर एनर्जी होती है। यह स्तनपान करवाने वाली मांओं के लिए काफी फायदेमंद है। गर्भावस्था के दौरान आने वाली छोेटी-मोटी दिक्कते जैसे चक्कर आना और मतली जैसी प्रॉबल्म में चिक्कू काफी फायदेमंद साबित होता है। 

4. तरबूज 
तरबूज खाने से दिल मजबूत, हाथ और पैरों की सूजन दूर होती है। तरबूज खाने से मांसपेशियों की ऐंठन कम होती है और शरीर हाइड्रेट होता है।  

5. सेब 
प्रैग्नेंसी में सेब खाने से बच्चे की प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ती है। इसके अलावा प्रैग्नेंसी में घबराहट, अस्थमा और एक्जिमा जैसी प्रॉबल्म भी दूर होती है। 

6. कीवी 
कीवी गर्भावस्था में काफी लाभकारी है। इसमें पोटेशियम, फास्परस, मैग्नीशियम, फॉलिक एसिड और फाइबर्स जैसे सभी पोषक तत्व मौजूद होेते हैं। इसको खाने से श्वसन प्रणाली ठीक रहती है और खांसी, घबराहट और शरीर में होने वाली खून की कमी दूर होती है। 

7. अमरूद
अमरूद का जूस गर्भवती महिला की प्रतिक्षा प्रणाली सुरक्षित रहता है। इसके अलावा यह रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। 

8. बेरीज 
बेरीज में एंटीऑक्‍सीडेंट भरपूर होते है। इसको सुपर फूड्स की गिनती में शामिल किया जाता है। बेरीज में  स्‍ट्रॉबेरी, जामुन, चेरी, ब्‍लू बेरी, बेर जैसे फल है। प्रैग्नेंसी में इसका सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static