सप्लीमेंट कैल्शियम नहीं, शरीर को दें नैचुरल कैल्शियम

punjabkesari.in Monday, Aug 07, 2017 - 04:12 PM (IST)

आजकल के समय में लोग अपने खान-पान का ठीक से ध्यान नहीं रखते है। जिसके कारण आपको कई तरह की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। बिजी शेड्यूल के कारण लोग अपनी डाइट को इग्नोर कर देते है। इसका असर उनकी सेहत पर पड़ता है। स्पेशली डाइट में कैल्शियम की कमी एक आम समस्या बनती जा रही है। शरीर की जरुरते नैचुरल कैल्शियम पूरा करता है न कि सप्लीमेंट कैल्शियम। सेहतमंद रहने के लिए कैल्शियम की कमी को पूरा करना बहुत जरुरी होता है।

 

1. कैल्शियम युक्त आहार
कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप कई तरह के आहार ले सकते है। इसके आलावा सुबह नाश्ते में दही खाने से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो जाती है। दूध और उससे बनी चीजों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक गिलास दूध में कम से कम 300 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसके अलावा केला, नारियल, शरीफा, अमरूद, गोभी और मूली आदि में भी पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है।

PunjabKesari

2. इसलिए जरुरी है कैल्शियम
आजकल बहुत से लोगों को हड्डियों, मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द की समस्यां रहती है। ऐसा कैल्शियम की कमी के कारण भी होता है। सप्लीमेंट कैल्शियम का बुरा असर शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग पर भी पड़ता है। शरीर की हड्डियां पूरी तरह विकसित हो जाने के बाद भी हैल्दी शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होना बहुत जरुरी होता है। कैल्शियम की कमी होने के कारण आपको ऑस्टियोपोरोसिस की प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए रोजाना अपने भोजन में कैल्शियम युक्त आहारों को जरुर शामिल करें।

3. सप्लीमेंट कैल्शियम का नुकसान
कैल्शियम  की गोलियां खाने से दांतो और शरीर की हड्डीयों को नुकसान पहुंचता है। ये आपके शरीर में ताकत बढ़ाने की बजाए आपको कमजार करता है। इसके अलावा इसे खाने से आपको किडनी स्टोन, प्रोस्टेट कैंसर और दिल से जुड़ी समस्याए हो सकती है। इसके अलावा इसे लगातार खाने से हड्डियों के टूटने का डर रहता है। पाउडर या टेबलेट के रूप में दी जाने वाली ये गोलियां शरीर में थायराइड की प्रॉब्लम भी हो सकती है। इस तरह की किसी भी गोली का सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरुर सलाह लें।

PunjabKesari

4. इस तरह से करें सेवन
कैल्शियम युक्त भोजन करने से आपके शरीर का मेटाबॉल्जिम बढ़ता है जिससे  आप कई तरह की बीमारियों से दूर रहते है। रोजाना संतुलित और पौष्टिक भोजन से शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिल जाता है। इसकी पूर्ती के लिए आप रोजाना सुबह दही और दूध का सेवन कर सकते है। इसके अलावा आप दोपहर के भोजन में सब्जियों का सेवन करें। आप चाहे तो रात के समय भी दूध पी सकते है।

PunjabKesari

5. सही मात्रा में लेना
ज्यादा मात्रा में कैल्शियम वाली चीजें खाने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। इसे हमेसा उम्र के हिसाब से ही लेना चाहिए। सिर्फ बच्चों और बड़ो को ही कैल्शियम की जरुरत होती है। 1 से 8 साल के बच्चों को 800 से 1300 मि.ग्रा कैल्शियम की जरुरत होती है। इसके अलावा रोजाना 19 से 50 साल तक के लोगों को 1000 मि.ग्रा और 51 साल के बाद 1200 मि.ग्रा कैल्शियम का सेवन करना चाहिए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static