नूडल्स ब्रेड रॉल्स

punjabkesari.in Thursday, Jun 22, 2017 - 12:38 PM (IST)

पंजाब केसरी (जाय़का) : नूडल्स रोल बच्चों और बड़ों सभी को पसन्द आते हैं। शाम की चाय के साथ अधिकतर लोग टेस्टी स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। एेसे में चाय का स्वाद और भी बढ़ जाता है। इन्हें किसी खास अवसर पर भी बनाया जा सकता है। आज हम आपको इसकी रेसिपी बताएंगें। 


सामग्री
12 ब्रेड स्लाइस
100 ग्राम नूडल्स (उबले हुए)
2 टेबल स्पून धनिया (कटा हुआ)
½ कप मटर
1 नींबू
1 टी स्पून अदरक (कटा हुआ) 
1 चम्मच सोया साॅस
 नमक स्वादानुसार
 ¼ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
 तेल
 2 हरी मिर्च (कटी हुई)

विधि
1. सबसे पहले स्टफिंग तैयार करें। इसे बनाने के लिए पैन में 1 चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसमें अदरक, हरी मिर्च और मटर डाल कम आंच पर 1 मिनट के लिए पकाएं। फिर इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनियां, नींबू का रस, सोया सॉस और नूडल्स डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं। अब ये स्टफिंग तैयार है। इसे प्लेट में निकाल कर रख लें।

2. ब्रेड लें और चाकू की मदद से इसके किनारों को काट लें। 

3. प्लेट में थोडा सा पानी लें और ब्रेड को इसमें डुबो कर तुरंत निकाल लें। फिर इसको हथेली पर रख कर दबाएं और सारा पानी निकाल लें। इसके ऊपर 1 चम्मच स्टफिंग भरें और इसको चारों तरफ से मोड़ कर इसका रोल तैयार करें।

4. कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें रोल्स को डालें और पलटें। गोल्डन ब्राउन होने पर इसे कढ़ाई से बाहर निकलें। इसे प्लेट में टिशु पेपर पर रखिये। गरमा गरम क्रिस्पी नूडल्स ब्रेड रॉल्स तैयार हैं। अब इसे धनिये की चटनी या टोमॅटो सॉस के साथ परोसें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static