Wedding Ideas: शादी में चलेंगे ये नए ट्रैंड

punjabkesari.in Wednesday, Mar 08, 2017 - 05:58 PM (IST)

फैशनः शादी की रस्में-रिवाज खुशियों को मनाने का सबसे अच्छा जरिया है। फैशन ट्रैंड में बदलाव की तरह  पहले और अब की शादीयों में भी बहुत बदलाव आ चुका है। अब लोग खुशी के हर पल को खुल कर एंज्वाय करना चाहते हैं। पुरानी रस्मों को भी अब नए तरीके से मनाया जाने लगा है। शादी की बात हो तो फैशन को भी पीछे नहीं छोड़ा जा सकता। आइए जानें फैशन के इस दौर में किस तरह बदल रही हैं नई रस्में

1.लड़कियों का शेरवानी पहनने का फैशन
शेरवानी बहुत ही खूबसूपरत ट्रैडीशनल परिधान है। इसको लड़के पहनते हैं लेकिन आजकल लड़कियां भी वैडिंग फंक्शन में अलग और स्टाइलिश लुक पाने के लिए शेरवानी पहन रही हैं। इसके साथ दुप्पटा और एक्सैसरीज कैरी करके शादी में सबको अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं।   

2. पगडी का फैशन
शादी के फंक्शन में ज्यादातर ट्रैडीशनल आउटफिट्स ही वियर किए जाते हैं। पगडी तो शादी की शान होती है लेकिन फैशन के इस दौर में सिर्फ घर के मर्द ही पगड़ी नहीं पहनते। आजकल लड़कियां भी इस फैशन और बदलाव के साथ आगे आ रही हैं। बारात में लड़के और लड़की वाले पगड़ी के अलग-अलग कलर थीम के साथ शादी में शामिल हो रहे हैं। 

3. लड़कियों का ढोल बजाना
मेंहदी हो या संगीत शादी के हर पल को खुल कर एंज्वाय किया जाता है। आजकल शादी में शामिल होने वाली दुल्हन का सहेलिया,रिश्तेदार और बहने किसी मौके को हाथ से गवाना नहीं चाहती। मस्ती और धूम के साथ हर खुशियों में शामिल होने के लिए लड़कियों के ढोल बजाने का भी ट्रैंड अब खूब चल रहा है। 

4. ट्रैडिशनल आउटफिट्स और रिफ्लैक्टर 
ट्रैडिशनल आउटफिट्स के साथ दुल्हन का रिफ्लैक्टर शेड्स वियर करके फोटो खिचवाना भी खूब पसंद किया जा रहा है। आजकल शायद कोई ही शादी होगी जिसमें दुल्हन यह फोटो न खिचवाना चाहे। 

5. वैडिंग प्रोप्स
शादी के दिन को हमेशा के लिए यादगाक बनाने के लिए लोग अब वैडिंग प्रोप थीम को भी बहुत पसंद कर रहे हैं। कुछ अलग करने के लिए आपकोे इसके लिए ढेरों आइडियाज मिल जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static