एसिडिटी होने पर कभी न करें इन 7 चीजों का सेवन

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2017 - 04:45 PM (IST)

एसिडिटी में परहेज : गलत खान-पान की वजह से लगभग सभी लोगों को एसिडिटी की समस्या (Acidity Problem)होती है। पेट की आंतों में जब खाना जम जाता है तो गैस बन जाती है और पेट में अफारा बनने लगते हैं। इसके अलावा अधिक मसाले दार खाना और लंबे समय तक भूखा रहने की वजह से भी एसिडिटी की समस्या हो जाती है। एसिडिटी होने पर पेट में जलन, छाती में दर्द और सांस लेने में परेशानी होती है। ऐसे में लोगों को खाने-पीने की कुछ चीजों से परहेज रखना चाहिए क्योंकि इन चीजों में मौजूद तत्व गैस की समस्या को बढ़ा देते हैं।



1. आलू
PunjabKesari
घर में ज्यादातर सब्जियों में आलू का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसमें मौजूद स्टार्च पेट में जाकर एसिडिटी की समस्या पैदा कर देते हैं। ऐसे में जिन लोगों को गैस प्रॉब्लम हो उन्हें आलू का कम सेवन करना चाहिए।

2. राजमा
इनमें मौजूद कॉम्पलैक्स शुगर रेफिनोज तत्व को पचाने में काफी मुश्किल होती है जिससे राजमा खाने से गैस की समस्या हो जाती है.

3. दूध
PunjabKesari
जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या हो उन्हें दूध का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद लेक्टोज तत्व को पचाने में समय लगता है। रात के समय दूध पीने से यह समस्या और भी बढ़ जाती है।

4. फूलगोभी और पत्तागोभी
इन सब्जियों का सेवन करने से भी एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है।

5. सेब
PunjabKesari
इस फल में मौजूद सोर्बिटॉल शरीर में आसानी से डाइजेस्ट नहीं होता जिससे एसिडिटी की समस्या हो जाती है।

6. प्याज
खाने की सभी चीजों में प्याज का इस्तेमाल होता है लेकिन इसमें मौजूद फ्रक्टोज की वजह से बार-बार गैस बनने लगती है। एसिडिटी से परेशान लोगों को कच्चे प्याज का तो कभी भी सेवन नहीं करना चाहिए।

7. ब्रैड
PunjabKesari
इसमें लैक्टोज शुगर होती है जिसे पचाने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में एसिडिटी होने पर कभी भी ब्रैड का सेवन नहीं करना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static