बढ़ती उम्र के बच्चों के लिए बहुत जरूरी हैं ये पोषक तत्व

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 05:37 PM (IST)

बच्चों को शरीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों की बहुत जरूरत होती है। इस उम्र में आप उन्हें जितना पौष्टिक आहार देंगे, उनकी ग्रोथ उतनी ही बढ़िया होगी। वह उतने ही हर काम में तेज रहेंगे। उनके लिए माइक्रो व मैक्रो न्यूट्रिएंट्स  दोनों तरह के तत्व बहुत जरूरी होते हैं। इनकी कमी से उनको कई तरह की स्वस्थ संबधी समस्याएं हो सकती है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप इनकी पूर्ति किस-किस से कर सकते हैं।

माइक्रोन्यूट्रिएंट्स विटामिन्स

1. विटामिन ए
विटामिन ए आंखो की रोशनी के लिए बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी से बच्चों की हड्डियों का विकास प्रभावित होता है। विटामिन ए इम्यून तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसकी पूर्ति के लिए बच्चों को गाजर, शकरकंदी, मेथी, ब्रोकली, पत्तागोभी, मछली का तेल, अंडे का पीला भाग और हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाएं।

2. विटामिन बी कंप्लैक्स
विटामिन बी कंप्लैक्स शरीर में लाल रक्तकणिकाओं  को बनाने में मदद करता है जो शरीर के पूरे हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाते हैं। इसकी कमी होने पर बच्चों को एनीमिया की समस्या हो सकती है। इसकी कमी को दूर करने के लिए बच्चों को मछली, सीफूड, अंडा, दूध, दूध से बनने वाली चीजों का सेवन कराना चाहिए।

3. विटामिन सी
यह बच्चों के इम्यून तंत्र को मजबूत बना कर उनको रोगों से बचाता है। इसके अलावा यह मसूड़ों को  स्वस्थ रखता है। बढ़ते बच्चों के लिए यह बहुत पोषक तत्व है। इसके लिए उन्हें खट्टे फल जैसे संतरा, स्ट्राबैरी, टमाटर, आम तरबूज, खरबूज, पत्तागोभी, फूलगोभी आदि खाने की आदत डालें।

4. विटामिन डी
यह शरीर में कैल्शियम स्तर को कंट्रोल में रखता है जो हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा यह शरीर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। विटामिन डी के स्त्रोत सूर्य की किरणें, दूध, अंडा, चिकन, मछली हैं।

5. विटामिन ई
विटामिन ई शरीर को एलर्जी से बचाए रखता है। इसे आप अंडे, सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, सूरजमुखी के बीज, हरी पत्तेदार सब्जियां, शकरकंद, शलगम, आम, पपीते से प्राप्त कर सकते हैं।  

6. आयरन
आयरन की कमी होने पर एनीमिया, थकान और कमजोरी होने लगती है। इसकी पूर्ति के लिए बच्चों को साबूत अनाज, फलियां, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी खाने की आदत डालें। 

7. कैल्शियम
कैल्शियम हड्डियों और दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसकी प्राप्त मात्रा मिलने से बच्चे की हाइड बहुत बढ़ती है। इसके लिए बच्चे को अंडे का पीला भाग, ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियां, दही, दूध, कम वसा वाला चीज आदि खिलाएं।

8. जिंक 
जिंक की कमी होने पर दिमाग कमजोर होने लगता है। इसलिए शरीर को बढ़ने और विकसित होने करने के जिंक बहुत जरूरी होता है। इसे फलियों, साबूत अनाज, सूखा मेवा, दूध से प्राप्त किया जा सकता है।

9. पोटैशियम
शरीर के प्रत्येक कोशिका और अंग को कार्य करने के लिए  पोटैशियम की आवश्यकता होती है। यह केले में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा वसारहित दूध, कम वसा वाला दही व फलियों का सेवन करें।

मैक्रो न्यूट्रिएंट्स

1. प्रोटीन
प्रोटीन शरीर के विकास और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखता है। और भोजन को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है। दालों को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके अलावा इसे मांस, मछली, डेयरी उत्पाद, सोयाबीन, फलियों से प्राप्त कर सकते हैं।

2. वसा
वसा घुलनशील विटामिनों के संचरण के लिए बहुत जरूरी होता है। यह ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत है। इसके लिए दूध, मांस, मछली, सूखा मेवा, तेल, मक्खन, घी और फैटी फिश का इस्तेमाल करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static