सिर्फ 1 तरीके से 'फॉरहेड' के अनचाहे बालों को करें दूर!

punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2017 - 07:41 PM (IST)

पंजाब केसरी(फैशन): फॉरहेड पर मौजूद छोटे-छोटे बाल चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते है। इसे बेबी हेयर भी कहा जाता है। कई बार पोनीटेल या बन बनाने पर यह साफ दिखाई देते है, जोकि काफी बुरे लगते है। आप इन्हें नैचुरल तरीके से भी रिमूव कर सकते है। आज हम आपको बेबी हेयर को हटाने के लिए सबसे आसान तरीका बताएंगे। 

सामग्री
- 1 कप चीनी
- 2 बड़े चम्मच नींबू का रस
- 2 बड़े चम्मच पानी
- 1 छोटा चम्मच सी सॉल्ट

बनाने और लगाने का तरीका
सबसे पहले सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें फिर इसे 6 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें। ध्यान रखें कि इसे हर 1 मिनट बाद हिलाएं। जब इसका रंग डार्क ब्राउन हो जाएं तो इसे इस्तेमाल करें। इस वैक्स को ठंडा होने दें। अब अपने बालों को अच्छे से बांध लें। आप जिन बेबी हेयर को हटाना चाहती है उन्हें अच्छे से कोम्ब कर लें फिर कॉनस्ट्रार्च लगाएं ताकि ज्यादा दर्द न हो। इसके बाद बेबी हेयर पर वैक्स लगाएं। थोड़ी देर बाद हटा दें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static