बाप रे बाप! रहस्यमयी जगहें, जिनके बारे में सुन चौंक जाएंगे

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2017 - 04:32 PM (IST)

ट्रैवलिंग:  दुनिया में बहुत सी अनोखी और अनूठी जगहें है, पता नहीं कब क्या देखने को मिल जाएं। वहीं कई जगहें इतनी रहस्यमयी होती है, जिनके बारे में सुनकर लोग अक्सर हैरत में पड़ जाते है और उस जगह का रहस्य जानने की हर मुमकिन कोशिश कर लेते है। अगर आप भी कुछ ऐसी रहस्यमयी जगहों के बारे में जानने को उत्सुक है तो आज हम आपको दुनिया में मौजूद अलग-अगल रहस्यमयी जगहों के बारे में बताएंगे, जिनको देखकर शायद आप चौंक भी जाए।

 

1. Cano Cristales, Columbia

यह नदी कोलंबिया के Serrenia de la Macerana से होकर गुजरती है। इस नदी की खास बात है कि यह साल के सारे दिनों में तो बाकी नदियों की तरह दिखती है। परन्तु सितंबर और नवंबर के महीने में रंगीन दिखाई देती है, जिसका दृश्य काफी खूबसूरत है। 

2.Mount Sanquinshan, China

Taoist के रहने वाले लोग माउंट सैकिंग्सहान को पवित्र स्थान कहते है। इसे The Garden of the Gods के नाम से भी जाना जाता है। यहां लोग मन की शाति के लिए आते है।  

3. Fly Geyser, United States

Fly Geyser नेवाडा के मरुस्थल में मौजूद है। यह रहस्यमयी जगह तीन रंगीन टीलों को मिलकर बनी है। इसकी खास बात है कि यह ज़मीन और पानी से 5 फ़ीट ऊपर खड़ा है। 

4. Aokighara, Japan

यह जगह माउंट फ़ूजी के बेस आधारित हैय़ साथ ही यह जापान का सबसे प्रसिद्ध जंगल माना जाता है।  3,500 हेक्टेयर की चौड़ाई में बसा जगंल मुड़ी हुई टहनियों वाले और पतले पेड़ों से ढक हुआ है। 

5. The Bermuda Triangle, Atlantic Ocean

यह जगह Atlantic में मौजूद त्रिकोणीय क्षेत्र है। इसे दुनिया की सबसे खतरनाक और रहस्यमयी जगह कहा जाता है, क्योंकि इसके ऊपर से जो कुछ भी गुज़रता है, वो पता नहीं कहां गायब हो जाता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static