ये हैं दुनिया के 10 सबसे पुराने शहर, खूबसूरती में नहीं किसी से कम

punjabkesari.in Wednesday, Mar 07, 2018 - 12:53 PM (IST)

आपने दुनिया के बहुत से ऐसे शहरों के बारे में सुना होगा, जोकि अपनी खूबसूरती के लिए फेमस हैं। गर्मियों की छुट्टियों में भी आप हिल स्टोशन या ऐसी ही किसी जगहें पर घूमने के लिए जाते है लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे पुराने शहरों के बारे में बताने जा रहें है। हजारों साल पहले बने इन शहरों के इतिहास को जानने के साथ-साथ आप घूमने का भी मजा ले सकते है। ऐतिहासिक होने के साथ-साथ ये पुराने शहर बेहद खूबसूरत भी है। तो चलिए जानते है हजारों साल पहले बने इस खूबसूरत शहरों के बारे में।
 

1. भारत, काशी
भारत में स्थित वाराणसी 5,000 साल पुराना है। गंगा नदी के किनारे स्थित इस शहर में आप महाभारत तथा रामायण से जुड़ी बहुत सी बातों को जान सकते हैं। इसके अलावा आप यहां शाम की आरती क खूबसूरत नजारा भी देख सकते है।

PunjabKesari

2. लेबनान, बेरूत
लेबनान की राजधानी बेरूत शहर करीब 5,000 साल पुराना सबसे प्राचीन देश है। इस शहर में आप अपनी फैमिली के साथ प्राचीन मंदिर, कैसल और सेंट जॉन बैप्टिस्ट चर्च देख सकते हैं।

PunjabKesari

3. ग्रीस, एथेंस
ग्रीस शहर का एथेंस भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है। 6,000 साल पुराने इस प्राचीन शहर में भी आप कई ऐतिहासिक जगहें देख सकते है।

PunjabKesari

4. यूरोप, प्लोव्दिव
यूरोप का खूबसूरत शहर प्लोव्दिव भी 6,000 साल पुराना है। इस शहर में कई पिरानी कलाकृतियों के साथ-साथ आप प्राचीन रंगमंच और रोमन कला की झलक देख सकते है।

PunjabKesari

5. सीरिया, एलेप्पो
लगभग 6,300 साल पुराना यह शहर सबसे बड़ा नगर है। एशिया और यूरोप के बीच व्यापार का महत्वपूर्ण केंद्र रह चुके इस शहर में आप अपनी छुट्टियों का भरपूर मजा ले सकते है।
PunjabKesari

6. लेबनान, सिडोंन
लेबनान का प्राचीन शहर सिडोंन भी करीब 6,000 साल पुराना है। बेरूत के दक्षिण में स्थित इस शहर की खूबसूरती देख कर आप बी हैरान हो जाएंगे। 2 लाख अबादी वाले इस शहर में कई ऐतिहासिक इमारतें, सागर महल और क्रुसेडर्स देख सकते है।

PunjabKesari

7. ईरान, रे (Rey)
5,000 से 6,000 साल पुराने ईरान का यह शहर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा इस शहर में आप कई पुराने और ऐतिहासिक इमारतों जैसे चश्मेह अली पहाड़ी, गेब्री महल, शाह अब्बासी कारवां सराय और तुगरुल टॉवर देख सकते है।

PunjabKesari

8. ग्रीस, अर्गोस
ग्रीस का 7,000 साल पुराना अर्गोस शहर भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है। नवपाषाण काल से बसे इस शहर में आप कई प्राचीन स्मारक देख सकते है।

PunjabKesari

9. फिलिस्तीन, जेरिको
11000 साल पुराना फिलिस्तीन के जेरिको शहर में भी आप कई पुरानी और प्राचीन इमारतें देख सकते है। जोर्डन नदी के किनारे बसे इस शहर में आप सेंट जॉर्ज ऑर्थोडॉक्स मठ, टेल एस-सुल्तान, हिशाम के महल और शालोम अल यिशरायल सिनागॉग देख सकते हैं।

PunjabKesari

10. सीरिया, दमास्कस
सीरिया के एलेप्पो शहर की तरह दमास्कस भी बहुत साल पुराना हैं। 11000 साल पुराने इस शहर में आप कई ऐतिहासिक और प्राचीन जगहें देख सकते है। इस शहर की खूबसूरती भी आपका मन मोह मोह लेगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static