इस दिशा में लगाए मनी प्लांट, घर में आएगी सुख-समृद्धि

punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2017 - 12:30 PM (IST)

घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए लोग मनी प्लांट लगाते है लेकिन इसके बावजूद भी आपको कई बार धन की हानि हो जाती है। ऐसे मनी प्लांट की गलत दिशा के कारण भी हो सकता है। घर में सुख-समृद्धि और धन की हानि न हो इसके लिए मनी प्लांट की दिशा का भी सही होना बहुत जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि किस दिशा में मनी प्लांट लगाने से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
 

-मनी लगाने से पहले उसकी खराब पत्तियों को छांट लें। इसके अलावा पौधा लगाने के बाद भी महीने में एक बार जरूर उसकी खराब पत्तियों को छांटते रहें।

-मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर ही लगाए। इस पौधे को घर के अंदर लगाने से ही लाभ मिलता है।

-इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा यहां पर मनी प्लांट लगाने से धन की लाभ भी होता है।

-ध्यान रहें कि मनी प्लांट ऐसी जगह रखें जहां अधिक धूप ना हो। इससे पति पत्नी के संबंध भी अच्छे होते है और तनाव खत्म होता है।

-उत्तर पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर पर नेगिटिव प्रभाव पड़ता है। इसलिए भूलकर भी इस दिशा में मनी प्लांट न लगाएं।

-इसे हमेशा जमीन से उपर लगा कर रखें। इसे कभी जमीन के साथ न लगने दे। इससे आपको धन की हानि हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static