शरीर के इन हिस्सों पर है तिल तो शादी के बाद खुल जाएगी किस्मत!

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 06:51 PM (IST)

ज्यादातर लोगों के हाथ या शरीर के किसी अन्य हिस्से पर तिल या मस्सा जरूर होता है। क्या आप जानते हैं कि शरीर के विभिन्न अंगों पर मौजूद तिल आपके जीवनसाथी और शादी के बाद किस्मत खुलने का संकेत होता है। एस्ट्रोलॉजी के अनुसार शरीर के कुछ खास हिस्सों पर मौजूद तिल विवाह के बाद आपको धनवान और उन्नति के बारे में बताते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किन तिल से आप अपने पार्टनर  और मैरिड लाइफ के बारे में जा सकते है।

 

1. नाक पर तिल

PunjabKesari
नाक के दाई ओर तिल इस बात का संकेत होता है कि शादी के बाद अापकी किस्मत पूरी तरह से बदलने वाली है। आपको किसी भी चीज की कमी नहीं होगी। 

 

2. गाल पर तिल

PunjabKesari

जिस नारी के दाहिने गाल पर काला तिल हो, वह स्त्री धनवान, वैभवशाली, एंव चरित्रवान होती है। उनको अपनी जिंदगी में सबकुछ मिलता है। आपका पार्टनर बहुत केयररिंग होगा। वह आपको हर तरह की खुशी देगा। शादी के बाद आपको पैसे की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होगी।
 

 

3. ठुड्डी पर तिल

PunjabKesari
चेहरे के इस भाग पर मौजूद तिल बताता है की शादी से पहले आपको जिस भी चीज की कमी होगी। वह सारी चीजें आपको आपके पति के घर मिलेगी। शादी के बाद आपको किसी भी बात के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। 

 


4. हथेली पर तिल
हथेली पर विवाह वाली रेखा में अगर लाल रगं का तिल है तो आपका वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। 

 

5. आंख के उपर तिल

PunjabKesari
दाहिने आंख के उपर तिल वाले लोगों को अपने पार्टनर से बहुत सारा प्यार मिलेगा। इसके अलावा आंख के उपर तिल वाले लोगों के पार्टनर सच्चे भी होते है। इसकी के साथ शादी के बाद आपको जिंदगी और किस्मत लगभग सारी बदल जाएगी।

 

6. तलवे पर तिल
तलवे पर तिल इस बात का संकेत होता है कि आपको घूमने-फिरने का बहुत शौक है। आपके इस शौक को आपका पति पूरा करेगा। आप जहां भी जाने की सोच रहे हैं वह आपको लेकर जाएेगा। अगर हम यूं कहें की शादी के बाद आपकी तकदीर के दरवाजे खुल जाएंगे तो इसमें कोई गलत बात नहीं होगी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static