खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर पीएं ये 2 चीजें, मिलेंगे कई फायदें!

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2017 - 04:34 PM (IST)

पंजाब केसरी(सेहत): कहते हैं अगर दिन की शुरूआत अच्छी न हो तो सारा दिन बेकार निकलता है। दिनभर फ्रैश रहने के लिए बहुत जरूरी है जल्दी उठना और हैल्थी ब्रेकफास्ट खाना। अगर सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद और नींबू डालकर पीया जाएं तो सारा दिन शरीर को एनर्जी मिलती है। यहीं नहीं, इससे वजन भी कम होता है। एेसे में इसे रोजाना खाली पेट पीएं। आज हम आपको बताते हैं कि गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से क्या फायदे मिलते हैं। 

- इस ड्रिंक का सेवन करने से हाजमा ठीक रहता है। रोजाना इसका सेवन करने से पेट संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
PunjabKesari
- दरअसल, यह एक तरह की एनर्जी बूस्टर ड्रिंक है। इसे पीने से सारा दिन शरीर को एनर्जी मिलती है। साथ में मूड भी ठीक रहता है।

-  सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से मुंह से बदबू नहीं आती। दरअसल, नींबू पीने से मुंह के सभी बैक्टीरिया मर जाते हैं और मुंह से संबंधित कई बीमारियों दूर होती है।

- शहद और नींबू को गर्म पानी में मिलाकर पीने से सेहत और ब्यूटी संबंधित कई फायदे मिलते है। इससे खून साफ होता है जिससे त्वचा चमकदार बनती है।
PunjabKesari
- इस ड्रिंक का रोजाना सेवन करने वजन कंट्रोल में रहता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना इस ड्रिंक का सेवन करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static