Mehendi Function पर ट्राई करें ये 6 लेटेस्ट ज्यूलरी

punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2017 - 05:40 PM (IST)

फैशन: भारतीय लोग शादियों में ज्यूलरी को खास महत्तव देते है क्योंकि शादी के फंक्शन में आउटफिट्स के साथ-साथ ज्यूलरी पर भी सबकी नजरें टिकीं होती है। इसलिए दुल्हन अपनी शादी में ट्रैंडी ज्यूलरी पहनना ही पसंद करती है। कुछ लड़कियां होती हो जो हैवी ज्यूलरी को वियर करना पसंद नहीं करती, ऐसे में आप हल्की-फुटकी ज्यूलरी को परेफर कर सकती है। जैसे आजकल गोटा-पट्टी वर्क काफी जल रहा है। आप अपने शादी के फंक्शन में गोटा ज्यूलरी वियर सकती है। यह ह्लकी भी होती है साथ ही ट्रैंडी लुक देगी। आज हम आपको कुछ ऐसी ही ज्यूलरी के बारे में बताएंगे, जिनको आप अपनी शादी के हर फंक्शन, मेहंदी, हल्दी पर वियर कर सकती है। 

 


1. फ्लोरल ज्यूलरी(Floral Jewellery) 

शादी में फ्लोरल ज्यूलरी को वियर किया जा सकता है। यह दुल्हनों के लिए बैस्ट ज्यूलरी है। आप इसी ज्यूलरी को खुद ही अपने घरों में बना सकते है। आपको गुलाव और गेंदे के फूलों से बनी यह ज्यूलरी काफी सूट भी करेगी। 

2. गोटा ज्यूलरी (Gota Jewellery)

गोटा-पट्टी का ट्रैंड काफी चल रहा है। फिर वह आऊटफिट्स पर हो या घर की डैकोरेशन के लिए, गोटा ज्यूलरी आपको फंक्शन में प्रिटी लुक देगी। 

3. पोम-पोम ज्यूलरी (Pompom Jewellery) 

शादियों में पोम-पोम ज्यूलरी का काफी ट्रैंड बना हुआ है। यह ज्यूलरी आपको कलरफुल लुक देगी। आप अपने लहंगे के साथ मैच करती पोप-पोम ज्यूलरी पहन सकती है। आपको पोम-पोम में haathphool और माथा-पट्टी के कई डिजाइन्स मिल जाएगे।

4. मिरर वर्क ज्यूलरी(Mirror work jewellery)

मिरर वर्क ज्यूलरी वैडिंग फंक्शन में काफी सुंदर लगती है। मिरर वर्क को आप गोटा और फ्लोलर ज्यूलरी पर करवा कर वियर कर सकती है। 

5. मॉडर्न मेहंदी ज्यूलरी(Modern Mehendi Jewellery) 

यह मॉडर्न ज्यूलरी आजकल काफी चलन में है। यह आपको शादी में रॉक लुक देगी।

6. मिनीमल ज्यूलरी (Minimal jewellery)

अगर आपको ज्यादा हैवी ज्यूलरी पहनने का शौंक नहीं है तो मिनीमल ज्यूलरी ट्राई करें। मिलीमल माथा-पट्टी, जो पतली लेयर की बनी होती है, काफी खूबसूरत लगती है। इसको आप मेहंदी के फंक्शन में वियर कर सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static