सिर्फ सोनम ही नहीं, इस मेहंदी आर्टिस्ट ने लगाई कई सेलेब्स को मेहंदी

punjabkesari.in Monday, May 07, 2018 - 04:02 PM (IST)

सोनम की शादी के हर एक पहलू की जानकारी पाने के लिए लोग बेकरार हैं। पिछली रात सोनम की मेहंदी में मेहमानों और मेजबानों ने जम कर मस्ती की और ठुमके लगाए। सोनम के हाथों में आनंद के नाम की मेहंदी लग चुकी है। बॉलीवुड की स्टाइल आइकन मानी जाने वाली सोनम अपने आउटफिट्स को लेकर भी जानी जाती है। उनकी शादी के कपड़े भी तीन फेमस डिजाइनर मिलकर तैयार कर रहे हैं। वहीं मेहंदी की बात करें तो इसमें वह कैसे पीछे रह सकती है। आप भी यह जानने के लिए बेकरार हैं कि उनके हाथों में कौन से मेहंदी डिजाइनर ने मेहंदी लगाई हैं तो जान लें, इनका नाम है वीना नागदा। उन्होंने श्रीदेवी की शादी में भी मेहंदी लगाई थी। 

PunjabKesari

वीना एक मेहंदी डिजाइनर हैं, उन्हें बॉलीवुड की मेहंदी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। वीना को वर्ल्ड की सबसे तेज मेहंदी लगाने का खिताब भी मिला हुआ है। सोनम से पहले वह बॉलीवुड की कई फेमस एक्ट्रेस की शादी में मेहंदी लगा चुकी हैं। आइए जानें उनकी जिंदगी की कुछ खास बातें। 

PunjabKesari
1. वीना का जन्म जैन परिवार में हुआ था और वह पांच बहनों से सबसे छोटी हैं। 
2. 10 वीं की पढ़ाई करने के बाद उसे आगे पढ़ने नहीं दिया गया। इसके बाद भी उन्होने हार नहीं मानी और साड़ियों पर कढ़ाई करने का काम शुरू किया। 
3. इसी के साथ उन्होंने मेहंदी का काम करने की सोची। धीरे-धीरे उन्होंने 
ब्राइडल मेहंदी, नेल आर्ट, शेडेड मेहंदी, हीरा मोती, जरदोजी, अरबिक आदि कई स्टाइल में मेहंदी लगाने कला हासिल की। 
4. वीणा के मेहंदी लगाने के हुनर की पहचान सिर्फ देश ही नहीं विदेशों में भी है। 
5. शादीयो में मेहंदी लगाने के अलावा वीणा कभी खुशी कभी गम', 'कल हो ना हो', 'मेरे यार की शादी है', 'ये जवानी है दीवानी' और 'पटियाला हाउस' जैसी और भी कई फिल्मों में भी मेहंदी लगाने का काम कर चुकी हैं। 
6. वह श्रीदेवी, रेखा, माधुरी दीक्षित, आशा भोसले, एकता कपूर,शिल्पा शेट्टी, फराह खान, डिंपल कपाड़िया, जया प्रदा, शबाना आजमी, पूनम ढिल्लों जैसे और भी कई नाम सितारों की शादीयों में मेहंदी लगा चुकी हैं। 
7. वीणा का मुंबई में वीना का एक ट्रेनिंग सेंटर भी चलता है और वह 50,000 से ज्यादा लोगों को मेहंदी सीखा चुकी हैं। 

PunjabKesari

वीणा ने स्टार्स के साथ शादी में मेहंदी लगाने की कुछ तस्वीरें भी अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static