गोरी और बेदाग त्वचा पाने के लिए इस तरह करें बेसन का इस्तेमाल

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2017 - 01:32 PM (IST)

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे : बेसन का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। इससे कई तरह की स्वादिष्ट चीजें बनाई जाती हैं लेकिन बेसन का इस्तेमाल करके चेहरे की सुंदरता भी बढ़ाई जा सकती है। चेहरे पर बेसन का लेप बनाकर लगाने से रंग निखरता है और भी कई समस्याएं दूर होती हैं। आइए जानिए बेसन के फायदों के बारे में

 

1. दाग-धब्बे
बेसन में दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद अच्छे से साफ कर लें। इससे त्वचा के दाग-धब्बे साफ होंगे और रंग भी निखरेगा।

2. झाइयां
यह समस्या ज्यादातर महिलाओं को होती है। इस वजह से चेहरे की खूबसूरती खराब हो जाती है। इसके लिए बेसन में खीरे का रस मिलाकर लेप बनाकर चेहरे पर लगाने से झाइयों की समस्या दूर होती है।

3. ऑयली स्किन
गर्मियों में पसीने की वजह से त्वचा तैलीय हो जाती है। इसके लिए बेसन में कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं जो एक्सट्रा तेल को सोख लेगा।

4. झुर्रियां
बढ़ती उम्र के साथ झुर्रियों की समस्या होना आम बात है। ऐसे में बेसन में शहद और हल्दी पाउडर मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। जिससे झुर्रियों की समस्या कम हो जाएगी।

5. टैनिंग
धूप की वजह से त्वचा पर टैनिंग की समस्या हो जाती है। इसके लिए बेसन में हल्दी और नींबू का रस मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं।

6. मुंहासे
मुंहासों की समस्या को दूर करने के लिए बेसन में शहद और नींबू का रस मिलाकर पिपंल्स पर लगाएं। 2-3 दिन तक लगातार इस लेप का इस्तेमाल करने से मुंहासे जड़ से दूर होंगे और कोई निशान भी नहीं रहेगा।

7. गोरी रंगत
बेसन में हल्दी और नारियल तेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे, गर्दन और हाथों-पैरों पर लगाने से त्वचा का कालापन दूर होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static