मैंगो एवोकैडो साल्सा रेसिपी

punjabkesari.in Tuesday, May 16, 2017 - 01:02 PM (IST)

पंजाब केसरी (जायका) :  मैंगो एवोकैडो साल्सा रेसिपी एक बहुत ही आसानी से बनने वाली ट्रापीकल डिश है। आप इसे अकेले भी या फिर चिप्स के साथ भी सर्व कर सकते हैं। आप इसमें अपने टेस्ट के अनुसार ओर फ्रूट्स भी मिक्स कर सकते है। आइए जाने, इसकी रेसिपी...


सामग्री
- 1 आम 
- 1 लाल शिमला मिर्च
- 1 टमाटर
- 2 एवोकैडो 
- ¼ लाल प्याज
- 1 टीस्पून समुद्री नमक
- ¼ टी स्पून नींबू का रस
- 1 टी स्पून आॅलिव आॅयल


विधि
1. सबसे पहले आम और एवोकैडो को छीलकर मोटा-मोटा काट लें। एेसे ही टमाटर,प्याज और शिमला मिर्च भी टुकड़ो में काट लें।
2. एक मीडियम आकार के बाउल में सारी सामग्री को लेकर मिक्स कर लें।
3. फिर इसे कवर करके 20 से 30 मिनट के लिए रख दें। 
4. अब परोसें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static