विश्व पर्यावरण दिवस: घर के आस-पास लगाएं ये पौधे, मिलेगा दोगुना फायदा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 05, 2018 - 12:14 PM (IST)

आज दुनियाभर में 'विश्व पर्यावरण डे' मनाया जा रहा है। इन दिन हर कोई अपने घर या उसके आस-पास पेड़-पौधे लगाता है। वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत जरूरी भी हैं लेकिन अगर यह वास्तु के हिसाब से लगे हो तो घर में पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहती हैं। इसके अलावा पर्यावरण और वास्तु मिलकर आपको कई और फायदे भी देते हैं। आज विश्व पर्यावरण डे के मौके पर हम आपको वातावरण को शुद्ध करने के लिए वास्तु के अनुसार पौधे लगाने के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं कि कैसे वास्तु और पर्यावरण साथ मिलकर जिंदगी को खुशहाल बनाते हैं।
 

पेड़-पौधे लगाने के लिए वास्तु टिप्स
1. तुलसी का पौधा
वास्तु के हिसाब से घर के चारों तरफ तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। ज्यादातर लोग सिर्फ आंगन के बीच में ही तुलसी का पौधा लगाते हैं लेकिन इसे घर के चारों तरफ लगाना चाहिए। इससे 50 मीटर तक का वातावरण बिल्कुल शुद्ध बना रहता है।

PunjabKesari

2. फूल देने वाले पौधे
वास्तु के अनुसार, घर में फूल देने वाले या तेजी से बढ़ने वाले पौधे लगाना शुभ होता है। इसके अलावा घर में पपीता, आंवला, अमरूद, अनार और पलाश के पेड़ लगाना भी अच्छा माना जाता है।

PunjabKesari

3. बालकनी में लगाएं पौधे
आजकल तो वैसे भी हर कोई बालकनी में छोटा-सा गार्डन बनाना पसंद करता है। मगर क्या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार आपको बालकनी में गुलाब, बेला, चमेली, ग्लेडियोलाई, कॉसमोस, कोचिया, जीनिया, गेंदा और सदाबहार पौधे लगाने चाहिए। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी तो रहती हैं साथ ही इससे वातावरण भी शुद्ध होता है।

PunjabKesari

4. पश्चिम में लगाएं ऐसे पौधे
अगर आपका घर पश्चिम या दक्षिणमुखी दिशा में है तो घर के आगे या मेन गेट के पास बड़े-बड़े पेड़-पौधें लगाने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। इसके अलावा आप फूलों और लताओं वाले पौधे भी लगा सकते हैं।

PunjabKesari

5. घर पूर्व, उत्तर दिशा में होने पर
अगर आपका घर पूर्व, उत्तर अथवा पूर्वोत्तर दिशा में हैं तो घर के पीछे वाले हिस्से में पौधे लगाना आपके लिए फायदेमंद होगा। वास्तु के अनुसार, इस दिशा में आप गुलाब, बेला, चमेली, ग्लेडियोलाई, कॉसमोस, कोचिया, जीनिया, गेंदा और सदाबहार पौधे लगा सकते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static