घर पर ही बनाकर खाएं कश्मीरी बाकरखानी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 04, 2017 - 01:26 PM (IST)

त्यौहारों का सीजन आते ही लोगों के मन खुशी से भर जाते हैं। एक तरफ जहां लोग अपने लिए नए कपड़े खरीदते हैं वहीं खाना बनाने की शौकिन महिलाएं तरह-तरह की मिठाईयां बनाना ट्राई करती हैं। ऐसे में आज हम आपको कश्मीरी बाकरखानी बनाना सिखाएंगे जो बहुत ही टेस्टी होगी। इसे बना कर भी रख सकते हैं और मेहमान आने पर उन्हें चाय के साथ सर्व करें। आइए जानिए इसे बनाने का तरीका

सामग्री
- 1/2 किलो आटा
- 250 ग्राम मक्खन
- 2 अंडे
- 1 कप चीनी
- स्वादानुसार नमक
- जरूरत अनुसार पानी
- 4 बड़े चम्मच तिल के बीज


विधि
1.
सबसे पहले 1 बाउल में आटा लें। अब इसमें 1 अंडा, नमक, चीनी, 2 चम्मच मक्खन और पानी मिलाकर गूंथ लें।
2. आटा गूंथने के बाद इसे 20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
3. अब पूरे आटे को रोटी जैसा बेल लें और उस पर मक्खन लगाकर चारों तरफ फैलाएं। अब इसे फोल्ड करें और दोबारा बेलने की मदद से रोटी के आकार में बेलें। एक बार फिर इस पर मक्खन लगाकर फैलाएं और फोल्ड करें। इसी तरह 4-5 बार आटे को बेलें और मक्खन लगाकर रोल कर लें।
4. जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाए तो इसे 8 बराबर भागों में बांट लें। अब एक आटे की लोई लें और उसे फोल्ड करते हुए हार्ट शेप दें। इस पर ब्रश की मदद से अंडे का सफेद भाग लगाएं और ऊपर से तिल के बीज छिड़क कर बेकिंग ट्रे में रख दें। इसी तरह सारे आटे की हार्ट शेप बाकरखानी बना लें।
5. अब इसे 200 डिग्री तापमान पर 15 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें। जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो इन्हें निकाल लें। आपकी कश्मीरी बाकरखानी तैयार है। इसे चाय के साथ सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static