दुनिया के महंगे होटल, एक दिन का किराया सुन उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Friday, Mar 09, 2018 - 01:21 PM (IST)

दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत होटल है, जो शाही होने के साथ-साथ बेहद महंगे भी होते है। हर कोई इन होटलों में स्टे करने का सपना तो देखता है लेकिन यह केवल पैसों वालो को ही नसीब होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही महंगे होटलों की लिस्ट बताएंगे, जहां एक दिन ठहरने का किराया मर्सिडीज से भी महंगा है। इन होटलों की लिस्ट में केवल विदेश के ही नहीं, बल्कि भारत के होटल भी शामिल है। 

 


1. द मार्क होटल( यूएसए) 
अमेरिका के न्‍यूयॉर्क शहर में बना द मार्क होटल काफी महंगा है। यहां पैंटहाऊस में एक रात का किराया करीब 55 लाख रुपए है। यहां आपको सभी सुख-सुविधाएं जैसे 24 घंटे सेलॉन और सूट टेलरिंग की सर्विस अन्य आदि सब कुछ मिलेगा। 

PunjabKesari

2. होटल प्रेजिडेंट विल्‍सन(स्‍विटजरलैंड)
यहां लगभग एक रात ठहरने का किराया 38 लाख रुपए है। इस होटल में 12 बेडरूम, 12 बाथरूम, हैलिपैड, सेनवे ग्रैंड पियानो, बिलियर्ड टेबल, बुलेटप्रूफ विंडो जैसी सुविधाएं मिलेगी। वहीं इसके टेरेस से आपको स्‍िवटजरलैंड की खूबसूरती देखने को नजारा मिलेगा। 

PunjabKesari

3. फोर सीजन होटल (यूएसए) 
न्‍यूयॉर्क में बने इस होटल में एक रात रहना चाहते है तो आपको 36 लाख रुपए खर्च करनो होंगे। यहां आपको अनलिमिटेड शैंपेन और मसाज उपलब्ध करवाई जाएगी।

PunjabKesari

4. लॉकला आइलैंड रिसॉर्ट (फिजी)
इस आईलैंड को 2003 में खरीदा था, जिसको बाद में प्राइवेट रिट्रीट में बदल दिया गया। यहां एक रात रुकने का किराया 35 लाख रुपए होगा। 

 

5. द रॉयल विला (ग्रीस)
इस आलीशान होटल में रुकने के लिए आपको 30 लाख रुपए खर्च करने होंगे। यहां आपको प्राइवेट जेट में घुमाया जाएगा और होटल के कर्मचारी आपको सेलिब्रिटी जैसा ही ट्रीट करते है। 

PunjabKesari

6. राज पैलेस होटल( जयपुर) 
राजस्थान में आपको अनेक शाही होटल मिल जाएंग, लेकिन जयपुर में बना यह रॉयल राज पैलेस होटल काफी महंगा है। यहां स्वीट की दीवारों को सोने की पत्ती, शीशे से बनाया गया है। यहां एक रात ठहरने का किराया 29 लाख रुपए है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static