LFW 2017 : इम्ब्रायडरी लहंगे में निमरत दिखीं बेहद खूबसूरत

punjabkesari.in Saturday, Feb 04, 2017 - 02:02 PM (IST)

फैशनः लैक्मे फैशन वीक समर/ रिसॉर्ट 2017 के तीसरे दिन बॉलीवुड की कई हीरोइन शामिल हुई। SVA लेबल के डिजाइनर सोनम और पारस मोदी के लिए बॉलीवुड डीवा निमरत कौर ने रैंपवॉक किया। टैलेंटेड एक्ट्रेस निमरत कौर के अपने आऊटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रही थी। 

शो में मौजूद सभी लोगों की निगाहें निमरत के आऊटफिट पर थी। निमरत ने लंहगा पहना हुआ था। उनके लंहगे के साथ डिजाइनर ब्लाउज उन्हें यूनिक लुक दे रहा था। ब्लाउज को बहुत अच्छे तरीके से डिजाइन किया गया था। निमरत ने वन-शोल्डर व्रिंकल्ड फैब्रिक ब्लाउज वियर किया था, जिसके साथ दुपट्टा कैरी किया था। ब्लाउज के साथ उन्होंने हाई-वेस्टेड लहंगा स्कर्ट पहनी हुई थी। स्कर्ट पर बहुत ही सुंदर इम्ब्रायड़री की हुई थी।  

अपने आऊटफिट के साथ निमरत ने हाथ में एक बड़ी रिंग पहनी थी। वहीं, हेयरस्टाइल और मेकअप की बात करें तो निमरत ने सिंपल हेयर बन किया हुआ था। शो में निमरत बिल्कुल शाही लुक में दिखाईं दी। अपनी लुक से निमरत ने शो में मौजूद सभी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static