कंट्रोवर्सी से हैं इस फेमस लेखिका का पुराना नाता, जानिए क्यो ?

punjabkesari.in Wednesday, May 16, 2018 - 07:33 PM (IST)

शोभा राजाध्यक्षा यानि शोभा डे भारतीय उपन्यासकार,ब्लॉगर, कॉलमिस्ट और लेखिका हैं। शोभा डे ने दुनिया को बताया कि साहित्य और ग्लैमर दोनों एक दूसरे के साथ चल सकते हैं। उनके लेखों में जितना दम है, उतनी ही वह ट्वीट्स को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी में छाई रहती है, इसी वजह से उन्हें कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। 70 साल की शोभा डे कई बार अपने कॉलम और ब्लॉग की वजह से विवाद का कारण भी बन चुकी हैं, फिर भी उनकी लोकप्रियता में कई कमी नहीं आई। आइए जानें साहित्य और ग्लैमर को एक साथ लेकर चलने वाली शोभा डे के बारे में कुछ खास बातें। 


1. शोभा डे का जन्म महाराष्ट्र के ब्राह्म्ण परिवार में 7 जनवरी, 1948 को हुआ। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई मुंबई के क्वीन मैरी स्कूल और ग्रेजुएशन सेंट जेवियर्स कॉलेज से किया। शोभा डे ने मनोविज्ञान में पढ़ाई की। 
 

2. पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में दिलचल्पी लेेने वाली शोभा राज्य स्तर की एथलीट भी रह चुकी हैं। इसके साथ वह मॉडलिंग में भी अपना करियर अजमाना चाहती थी। 17 साल की उम्र में शोभा को मॉडलिंग का ऑफर मिला लेकिन उनके मां-बाप ने इसका विरोध किया। इसके बावजूद उन्होंने एयर इंडिया, बॉम्बे डाइंग जैसे बड़े ब्रॉन्ड के लिए मॉडलिंग की। 
 

3. शोभा ने पहले खेलो से अपना ध्यान हटाकर मॉडलिंग की, बाद में समय के साथ उन्होंने मॉडलिंग को छोड़कर पत्रकारिता करनी शुरू की। 
 

4. पत्रकारिता में भी उन्हें अलग पहचान मिलनी शुरू हो गई। 1970 में शुरू हुई स्टारडस्ट की मैगजीन की पहली संपादक वहीं थीं।
 

5. 1980 में उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया के संडे मैंगजीन में भी काम किया है। आज उनके बहुत अखबारों में साप्ताहिक कॉलम आते रहते हैं। जिन्हें लोग पढ़ना बहुत पसंद करते हैं।
 

6. अपने लेखों से शोभा ने दक्षिण एशिया के लेखकों में एक विशेष मुकाम हासिल किया है। वह अब तक 19 से भी ज्यादा किताबें लिख चुकी हैं। शोभा डे द्वारा लिखे गए ब्लॉग और कॉलम देश से संबंधित ताजा मुद्दों और समस्याओं पर खुला प्रहार करते हैं। जिसे लेकर उन्हें कई बार आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा।
 

7. ब्लॉग के अलावा शोभा डे ने बहुत सारी किताबें और नॉवल भी लिखी हैं। जिनमें से स्टारी नाइट्स,सोचा न था, जीने के रहस्य आदि बहुत फेमस हुए। उनकी किताबों का हिंदी, पुर्तागाल, फ्रेंच, स्पेनिश, रूसी आदि कई भाषाओं में अनुवाद हो चुके हैं। शोभा ने बॉलीवुड की हस्तियों की लाइफस्टाइल के बारे में भी लिखा, जिसे लोगो ने बहुत पसंद किया।  


8. कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन हैं शोभा डे
शोभा डे की खूबियों को देखते आलराउडर भी कहा जा सकता है। एथलीट, लेखिका, पत्रकार और मॉडल के साथ-साथ वह कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन भी हैं। तेलंगना मुद्दा, मोदी या राहुल को लेकर व्यंग हो या फिर इंस्पेक्टर दौलत सिंह को लेकर किया गया ट्वीट वह गई बार विवादों में रह चुकी है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static