मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन

punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2016 - 03:21 PM (IST)

हाथ की मेहंदी के डिजाइन :  विंटर सीजन में शादी-विवाह का सिलसिला शुरू हो जाता है। घर में शादी की डेट फाइन हो जाए तो परिवार में शादी की तैयारियां और शॉपिंग का काम जोर पकड़ लेता है। शादी में निभाई जाने वाली रस्मों का भी अपना महत्व है। भारत की सबसे पुरानी परंपराओं में से एक है मेहंदी की रात। मेहंदी को विवाह के बंधन और अच्छे शगुन का प्रतीक माना जाता है। ट्रैडीशनल शादी में निभाई जाने वाली यह रस्म बहुत महत्वपूर्ण और मजेदार है। शादी से एक दिन पहले दूल्हा और दुल्हन को मेहंदी लगाई जाती हैं और संगीत का आयोजन किया जाता है। वैसे बहुत पुराने जमाने की बात की जाएं तो शगुन के तौर पर हाथों-पैरों पर मेंहदी का टिका लगा दिया जाता था लेकिन बाद में कीप की मदद से डिजाइनर मेहंदी लगाने का फैशन आ गया। लड़कियां हाथों से लेकर कोहनी तक भरवे डिजाइन वाली मेहंदी लगाने लगीं। रंग गाढ़ा चढ़े, इसके लिए भी मेहंदी के तेल, लोंग की भाप आदि विभिन्न प्रकार के टोटके अपनाए जाते हैं 


मेहंदी डिजाइन

फिलहाल मेहंदी डिजाइन का ट्रैंड थोड़ा और बदल गया है। लड़कियां अब सिंपल सोबर और यूनिक डिजाइन की मेहंदी ज्यादा पसंद कर रही हैं, जिसमें हाथों पैरों के इलावा शरीर के बाकी हिस्सों को भी शामिल किया जा रहा है जैसे नाभि, कंधों, टखनों, एडियों पैर के निचले हिस्से पर मेहंदी का डिजाइन बनाया जा सकता है। शादी के अलावा किसी फैस्टिवल या ट्रै़डीशनल पार्टी में भी लड़कियां मेहंदी लगाती हैं। अगर आप कुछ यूनिक चाहती हैं नक्शे का आकार या फूल-पतों की सिंपल बेल भी बना सकते हैं। हाथों की तलियों की बजाएं फिंगर पर डिजाइनिंग खूब पसंद की जा रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static