एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज में नजर आईं दीपिका

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 07:42 PM (IST)

फैशनः बॉलीवुड और हॉलीवुड की हीरोइन दीपिका पादुकोण ने हमेशा अपने स्टाइल के कारण चर्चा में रहती है। दीपिका हमेशा आउटफिट को बहुत अच्छे तरीके से कैरी करती है। अवार्ड फंक्शन हो या फिर पार्टी वह हर बार अलग लुक में दिखाई देती हैं।

हाल में दीपिका को एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वह क्लासी लुक में नजर आईं। उन्होंने ओवरसाइज स्वेटशर्ट वियर की थी, जिसके नीचे नेट लगी हुई थी। अपने आउटफिट के साथ दीपिका ने व्हाइट नाइक स्नीकर्स वियर किए थे। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने सिंपल पोनी की हुई थी। अपनी लुक को पूरा करते हुए दीपिका ने लाइट कलर का हैंडबैग पकड़ा हुआ था। लोगों को दीपिका का यह एयरपोर्ट लुक काफी पसंद आया।

इसके अलावा भी उन्हें कई बार एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में देखा गया। दीपिका के इस लुक से लगता है कि वह भी कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद करती हैं। वैसे तो लड़कियां दीपिका की साड़ी कलैक्शन को खूब फॉलो करती हैं लेकिन आप चाहें तो इनका यह लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक भी कॉपी कर सकती है। इस लुक में आप कम्फर्ट के साथ स्टाइलिश भी दिख सकती हैं। हमें तो दीपिका का यह लुक काफी पसंद आया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static