गुणों से भरपूर है कुट्टू का अाटा

punjabkesari.in Thursday, Sep 21, 2017 - 05:14 PM (IST)

नवरात्रि व्रत में कुट्टू के आटे से बनी रोटी ही खाई जाती है। रोटी के अलावा इससे पूरी और चिल्ला भी बनाया जा सकता है। कुट्टू का आटा स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर होते हैं जो शरीर को एनर्जी देते हैं। इसके अलावा कुट्टू का आटा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसके सेवन से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है। आइए जानिए कुट्टू के आटे के फायदे

1. डायबिटीज
कुट्टू के आटे में सेचुरेटेड फैट बिल्कुल कम होता है जो डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 
PunjabKesari
2. मोटापा घटाए
कुट्टू के आटे में काफी मात्रा में फाइबर होते हैं जिससे इसका सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। ऐसे में एक बार कुट्टू के आटे से बनी रोटी खाकर और कुछ भी खाने का मन नहीं करता जिससे वजन कम होने लगता है।
3. ब्लड प्रैशर करे कम
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रैशर की समस्या होती है। उनके लिए कुट्टू का आटा बहुत फायदेमंद होता है। यह हाई बी.पी. को कम करने में मदद करता है।
PunjabKesari
4. दिल के लिए फायदेमंद
कुट्टू के आटे के सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रोल बढ़ता है और इससे ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक होता है जोकि स्वस्थ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।
5. मजबूत हड्डियां
बढ़ती उम्र के साथ ही शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में कुट्टू के आटे का सेवन करना चाहिए जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं और जोडो़ं का दर्द भी ठीक होता है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static