Sleeping Position से जानें कैसी है आपकी पार्टनर!

punjabkesari.in Monday, Apr 16, 2018 - 04:30 PM (IST)

दुनिया में हर इंसान का स्वभाव और सोचने का तरीका अलग-अलग होता है खासकर लड़कियों का। कुछ लड़कीयों का स्वभाव बबली तो कुछ हद से ज्यादा भावुक होती है। वैसे तो अक्सर आपने सुना होगा कि लड़कियों को समझना सबसे मुश्किल है लेकिन उनके सोने के तरीके से पता लगाया जा सकता है कि लड़की का मिजाज कैसा है। अगर आप भी अपने पार्टनर के बारे में जानना चाहते है तो आज से ही उनके सोने के तरीके को नोट करना शुरू कर दें। चलिए जानते हैं लड़की के सौने की पोजीशन से उनका स्वभाव।
 

1. सीधा सोने वाली लड़कियां
बिल्कुल सीधे होकर सोने वाली लड़कियां स्वभाव से सरल होती हैं। यह अपने जीवन में संतुलन और विश्वास के साथ आगे बढ़ती हैं। इस तरह सोने वाली लड़कियों को तेज लड़के पसंद होते हैं, जोकि समय आने पर उनके लिए स्टैंड ले सकें।

PunjabKesari

2. उल्टा सोने वाली लड़कियां
इस तरह सोने वाली लड़कियां स्वभाव से तेज होने के साथ-साथ काफी डिमांडिंग भी होती हैं। इन लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं, जो इन्हें गिफ्ट्स और सरप्राइज देते रहें। लापरवाह और इनका ख्याल न रखने वाले लड़कों से इन्हें सख्त नफरत होती है।

PunjabKesari

3. बाईं करवट सोने वाली लड़कियां
जो लड़कियां बाईं करवट लेकर सोती हैं उन्हें परिवर्तन बिल्कुल पसंद नहीं होता। बातचीत करने और व्यवहार में यह पूरी तरह कुशल होती हैं। इन लड़कियों को वहीं लड़के पसंद आते हैं, जोकि लीड करने में यकीन रखते हैं। आत्मविश्वास से भरी इन लड़कियों को अपने जैसे लड़के ही पसंद आते हैं।

PunjabKesari

4. सीने पर हाथ रखकर सोना
हैंडसम लड़कों पर मर मिटने वाली इन लड़कियों के लिए परिवार बहुत मायने रखता है। पार्टनर और परिवार की खुशियों के लिए यह कुछ भी कर सकती हैं। परिवार की खुशियां और मान सम्मान ही इनके लिए सब कुछ होता है।

PunjabKesari

5. तकिया से लिपटकर सोना
जो लड़कियां तकिए से लिपटकर सोती हैं, वह किसी पर भी जल्दी भरोसा कर लेती हैं। इस तरह सोने वाली लड़कियों को सिपंल तरह के लड़के पसंद होते हैं। इसके अलावा इस तरह सोने वाली लड़कियों को पार्टनर की केयर करना भी बेहद पसंद होता है।

PunjabKesari

6. चादर से ढक कर सोने वाली लड़कियां
कुछ लड़कियां चादर से अपने आप को ढक कर सोना पसंद करती हैं। जो लड़कियां इस तरह सोती हैं वो काफी शांत स्वभाव की होती हैं। लड़कों की बात करें तो इन्हें प्यार और इज्जत करने वाले लड़के पसंद होते हैं। इसके अलावा इस तरह सोने वाली लड़कियां ये घरेलू रिश्तों और परम्पराओं में बंधी होती हैं।

PunjabKesari

7. पैर फैला कर सोना
इस तरह सोने वाली लड़कियां थोड़ी लापरवाह होती हैं। वैसे तो यह जल्दी किसी को भी अपना दोस्त बना लेती हैं लेकिन उनपर जल्दी भरोसा नहीं करती। इस तरह सोने वाली लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं होता कि इनका पार्टनर रोक-टोक करें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static