क्या आप जानती हैं मेकअप प्रॉडक्ट्स से जुड़े ये 4 सीक्रेट्स?

punjabkesari.in Thursday, Jun 07, 2018 - 10:47 AM (IST)

खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती है, जैसे आंखों की खूबसूरती के लिए आईशैडो, आईलाइनर, पेंसिल लाइनर आदि यूज करती है। क्या आप जानते हैं कि इन प्रॉडक्ट्स को केवल आंखों के लिए नहीं अन्य बॉडी पार्ट्स को खूबसूरत दिखाने के लिए भी यूज कर सकते हैं? अगर नहीं जानते तो आइए जानिए किस तरह से इन प्रॉडक्ट्स को अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया सकता है।

1. आईशैडो से बनाएं नेल पेंट
आइशैडो में कई ऐसे कलर होते हैं जिसे बहुत तम इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप चाहती है कि ये खराब न हो और इसे प्रयोग में लाया जाए तो आप इससे घर पर नेल पेंट्स तैयार करके इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आईशैडो शेड्स को खुरच कर कटोरी में निकाल लें और इसमें प्लेन नेल पेंट मिक्स करके कलर्ड नेल पेंट तैयार कर लें। अब इसे नेल पेंट ब्रश से लगाएं।

2. लिप ग्लॉस को हाईलाइटर की तरह
मेकअप के बाद चेहरे को ग्लो देने के लिए यूज किया जाने वाला हाईलाइटर अगर कभी भी खत्म हो जाएं तो आप इसकी जगह लिप ग्लॉस इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हल्का-सा क्लीयर लिप ग्लॉस लें और उंगुलियों की मदद से ब्रो बॉन या फिर गालों पर लगाएं।

3. लिपस्टिक को इसके लिए भी करें यूज
अगर आप ब्लश और आईशैडो पर पैसे नहीं खर्च करना चाहती तो आप इसके लिए लिपस्टिक का भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए लिपस्टिक को गालों या आईलिड्स पर लगाकर ब्रश के साथ अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।

4. आईशैडो से बनाएं लिप ग्लॉस
आप आईशैडो को लिप्स के लिए भी यूज कर सकती है। इसके लिए अपनी पसंद के   हिसाब से आईशैडो कलर चम्मच में लें और जरूरत अनुसार पेट्रोलियम जैली अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसे ब्रश के साथ लिप्स पर लगाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static