शादी के बाद पत्नी के धोखा देने की ये हैं 4 बड़ी वजहें

punjabkesari.in Tuesday, Mar 13, 2018 - 05:13 PM (IST)

पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही पवित्र माना जाता है। यह रिश्ता सच्चाई, विश्वास में बंधा होता है लेकिन कई बार इस रिश्ते में भी किसी न किसी कारण दरार पड़ने लगती है। जिसके कारण पति-पत्नी एक दूसरे को धोखा देने लगते हैं। शादी के बाद एक-दूसरे को धोखा देना सुनने में बहुत ही अजीब लगता है लेकिन कई बार यह धोखा जानबूझकर दिया जाता है और कई बार इसका कारण होता है असंतुष्टि। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बातें बताएंगे जिन कारणों से पति-पत्नी एक दूसरे को धोखा देते हैं। अगर आप इन बातों को समझ जाएगें तो आप अपने रिश्ते में दोबारा प्यार और विश्वास ला सकते हैं और इसे टूटने से बचा सकते हैं।

शादी के बाद पत्नी द्वारा धोखा देने के कारण

1. शादी से पहले अफेयर होना

PunjabKesari

पत्नी द्वारा पति को धोखा देने का सबसे खास कारण होता है शादी से पहले उसका किसी से अफेयर होना। उसका प्रेमी या तो उसे शादी के बाद ब्लैकमेल करता होता है या फिर वही उसे छोडना नहीं चाहती।

2. पति का हर वक्त शक करना
कई बार कुछ महिलाओं का अपने पति को धोखा देने का कारण उसके पति का उस पर हर वक्त शक करना भी हो सकता है। कई बार बिना वजह के कुछ पुरूष अपनी पत्नी के फ्रैंड्स पर भी शक करने लगते हैं।

3. विचारों का न मिलना
PunjabKesari
महिलाओं के अपने पति से विचार न मिलने के कारण भी उनके आपस में झगड़े बढ़ने लगते हैं। जिसके कारण वह अपने फ्रैंडस के नजदीक आने लगती है और अपने पति को धोखा देने लगती है।

4. घर बैठे बॉर होने के कारण
कई बार कुछ पुरूष अपने काम में इतना व्यस्त होते हैं कि अपनी पत्नी को बाहर घूमाने नहीं ले जा पाते। जिसके कारण वह घर बैठी बॉर होने लगती है और अकेली बाहर जा कर लोगों के संपर्क में आने लगती है।

पति द्वारा पत्नी को धोखा देने के कारण

1. पत्नी से संतुष्ट न होना

PunjabKesari
शादी का मतलब सिर्फ संभोग करना ही नहीं होता बल्कि दो दिलों का मिलन होता है। कुछ पुरूष शादी का मतलब बस संभोग करना ही समझते हैं और वह अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं होते। ऐसे लोग फिर बाहर की महिलाओं के करीब जाने लगते हैं और अपनी पत्नी को धोखा देते हैं।

2. समाज में खुलापन आने के कारण
समाज में इतना खुलापन आ गया है कि महिलाएं भी बदल गई है। जिसके कारण पुरूषों को उनके साथ सबंध बनाने में कोई प्रॉबल्म नहीं आती और वह अपनी पत्नी को धोखा देने से नहीं डरते और वह सोचते है कि उनकी पत्नी को कुछ पता नहीं चलेगा।

3. आपसी बातचीत न होना

PunjabKesari
समाज में ऐसे पुरूष भी होते हैं जो चाहते हैं कि उनकी पत्नी उनसे ढेर सारी बातें करें, उन्हें अपने दिल की सारी बातें बताएं लेकिन कई बार पत्नी घर के काम-काज में व्यस्त होने के कारण अपने पति को टाइम नहीं दे पाती। जिसके कारण भी पति उन्हें धोखा देने लगते हैं।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static