कोई घुटनों पर बैठकर तो कोई गिफ्ट देकर, राशि से जानें लड़के कैसे करते है प्रपोज

punjabkesari.in Monday, Jun 04, 2018 - 10:28 AM (IST)

बदलते समय के साथ आजकल प्यार का इजहार करने का तरीका भी बदल चुका है। पहले के समय में लोग अपने पार्टनर को प्रपोज करने के लिए सिर्फ एक गुलाब देते थे लेकिन आजकल लोग नए-नए तरीकों से अपने पार्टनर को प्रपोज करते हैं। जहां कुछ लड़के बिदांस होकर अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते। वहीं कुछ लोग डर-डर कर अपने दिल की बात बताते है। मगर आज हम आपको राशि के हिसाब से बताएंगे कि आपका पार्टनर किस तरह अपने दिल की बात आपतक पहुंचाने की कोशिश करते हैं। तो चलिए जानते हैं किस राशि के लड़के कैसे करते हैं अपने प्यार का इजहार।
 

1. मेष राशि
रोमांस और प्यार के मामले में इस राशि के लोग काफी बोल्ड होते हैं। मेष राशि के लोग अपनी फीलिंग्स को हर पॉसिबल तरीके से आप तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं। अगर इन्हें आपका इशारा मिल जाए तो यह अपने घुटनों पर बैठकर आपको प्रपोज करने में बिल्कुल समय नहीं लगाते।

PunjabKesari

2. वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग वैसे तो काफी प्रैक्टिकल होते हैं, लेक‌िन प्यार जताने का इनका अंदाज काफी न‌िराला होता है। यह लड़की को अपनी लॉयल्टी से इंप्रैस करके उन्हें अपने प्यार का इजहार करते है। आपकी ख्वाहिशों को पूरा करने के साथ-साथ यह अपने पार्टनर की हर जिम्मेदारी उठाने में यकीन रखते हैं।
 

3. मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को समझ पाना थोड़ा मुश्किल होता है। मिथुन राशि के लोग आपके साथ फ्लर्ट करने के साथ दूरी भी बनाए रखते हैं। इसलिए ये समझ पाना भी आसान नहीं है क‌ि ये आपसे प्यार करते हैं या नहीं। यह लोग अपनी तसल्ली पूरी करने के बाद ही पार्टनर को प्रपोज करते हैं।
 

4. कर्क राशि
अगर ये आपसे प्यार करते हैं, तो उसी पल से आपके साथ अपनी पूरी ज‌िंदगी की प्लान‌िंग कर लेते हैं। यह आपके साथ अपना रिश्ता दोस्ती से शुरू करते है और सीधा शादी के लिए प्रपोज करते हैं।

PunjabKesari

5. सिंह राशि
इस राशि के लड़के जब प्यार में होते हैं तो यह उसका इजहार ढेर सारे गिफ्ट्स और रोमांटिक डेट्स के साथ करते हैं। अपने इन्हें अपने प्यार पर भी गुरूर होता है और ये गुरूर तब और भी ज्यादा बढ़ जाता है जब इनका लेडी लव इनके प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लेता है।
 

6. कन्या राशि
इस राशि के जल्दी और आसानी से अपने मन की बात नहीं कहते। प्यार का इजहार करने के लिए इस राशि के लोग अपनी लेडी लव को छोटे-छोटे साइन देते हैं। अगर यह आपको लंबे समय से डेट कर रहे हैं और आपको कोई साइन दें रहे हैं तो आप खुद ही समझ लें कि कि वह आपसे प्यार करते हैं।
 

7. तुला राशि
तुला राशि के लड़के एकदम परफेक्ट लव मैटीरियल है। इन्हें अलग-अलग तरह से अपने प्यार और रिलेशनशिप में रोमांस एड करना पसंद होता है। यह अपने पार्टनर को पूरी ईमानदारी से ट्रीट करते हैं और प्रपोज करने के लिए सबसे अलग प्लान बनाते हैं।
 

8. वृश्चिक राशि
यह लोग प्यार का इजहार करने के लिए अपना अलग ही अंदाज दिखाते हैं। अगर यह आपसे प्यार करते है तो आपके पास आने के लिए इन्हें किसी वजह की जरूरत नहीं और न ही यह आपको प्रपोज करने के लिए किसी चीज का इंतजार करते हैं, बस मौका देखकर अपने दिल की बात कह देते हैं।

PunjabKesari

9. धनु राशि
धनु राशि के लड़के आपको अपना प्यार दिखाने के लिए इनडाइरेक्ट एप्रोच करते हैं। अपने मजाकिया नेचर और एंटरटेनमेंट के जरिए यह आपको अपने दिल की बात कह देते हैं। यह पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ आपके साथ रहते हैं।
 

10. मकर राशि
प्यार की फीलिंग को लाइटली न लेने वाले इस राशि के लड़के समय और मौका देखकर आपको अपने दिल की बात कहते हैं। उनका आपकी तरफ झुकाव और एक्स्ट्रा केयर आपको खुद ब खुद ये अहसास दिला देगा कि ये आपसे कितना प्यार करते हैं।
 

11. कुंभ राशि
प्यार का इजहार करने के मामले में इस राशि के लड़के थोड़े अनरोमांटिक होते हैं। इन्हें बस अपनी लव लेडी के साथ समय बिताना अच्छा लगता है। यह अपने दिमाग में बिठा लेते हैं कि वह आपसे प्यार करते हैं लेकिन बताने में हिचकिचाते हैं।
 

12. मीन राशि
मीन राशि के लड़के अपने मन की बात बिना कहे समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन इनका यह अंदाज भी काफी इम्प्रैसिव होता है। इनकी रोमांटिक साइड और आंखों में इतनी कशिश होती है कि आपको खुद ही इनकी फीलिंग्स पता चल जाती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static