बच्चों की भूख बढ़ाने के उपाय - Kid's Appetite Stimulant Tips in Hindi

punjabkesari.in Wednesday, Jun 14, 2017 - 11:11 AM (IST)

बच्चों की भूख बढ़ाने के उपाय : खाने को लेकर अक्सर बच्चे आनाकानी करते हैं। उनको हर वक्त खाना न खाने के कुछ न कुछ बहाने चाहिए। बदलते लाइफस्टाइल के कारण भी भूख न लगना आजकल आम समस्या हो गई है। जिससे बच्चों का विकास भी रूक सकता है। इससे बच्चे के शरीर में कमजोरी भी आ सकती है। आप इसके लिए घरेलू उपाय अपना कर भी राहत पा सकते हैं।  


1. बचो को सेब खिलाये

PunjabKesari

बच्चे को अगर भूख नहीं लगती तो उसे सेब खाने के दें। इससे बच्चे का खून साफ होना शुरू हो जाएगा और भूख भी लगने लगेगी। सेब के साथ काला नमक जरूर दें। बच्चा सेब न खाए तो इसका जूस भी फायदेमंद है। 

2. पुदीना

PunjabKesariपुदीने की तासीर ठंड़ी होती है। थोड़े से पुदीने के रस में शहद मिलाएं और सुबह शाम इस मिश्रण का 1-1 चम्मच गुनगुने पानी के साथ बच्चे को दें। इससे पेट साफ रहेगा और भूख भी लगनी शुरू हो जाएगी। 

3. हरी सब्जियां का सूप

PunjabKesari

हरी पत्तेदार सब्जियों का सूप बच्चे को दें। इससे कब्ज की परेशानी से राहत मिलती है और पेट में गैस भी नहीं बनती। इससे आपकी भूख बढ़ जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static