इस तरह से बनाएं Khoba Roti

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 10:25 AM (IST)

Khoba रोटी राजस्थान में बनाया जाने वाला व्यंजन है। यह थोड़ी सी मोटी, कुरकुरी, बहुत ही स्वादिष्ट तंदूर में बनाई जाती है। आप इसे तवे पर धीमी आंच पर भी बना सकते हैं। आइए जानिए इसे बनाने की विधि।

सामग्री
गेहूं का आटा- 350 ग्राम
नमक- 1/2 टीस्पून
जीरा- 1/2 टीस्पून
घी- 25 ग्राम
पानी- 200 मि.ली.
घी- ब्रश करने के लिए

विधि
1. बाऊल में घी को छोड़कर सभी सामग्री डाल कर नरम आटे की तरह गूंथ लें और 20 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
2. अब आटे को समान भागों में बांट कर लोईयां बनाएं।
3. लोई को बेलन के साथ रोटी की तरह बेल लें।
4. अब रोटी को तवे पर डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक सेंक कर इसे पलटे। 
5. फिर उंगली और अंगूठे की मदद से रोटी पर गोल आकार में पिंच करें। इस प्रक्रिया को पूरी रोटी पर दोहराएं। (वीडियो देखें) 
6. रोटी को दोनो तरफ से तब तक पकाएं जब तक यह सुनहरी भूरे रंग की न हो जाएं।
7. फिर इसके ऊपर ब्रश के साथ घी लगाएं।
8. Khoba Roti रोटी बन कर तैयार है। इसे दाल, सब्जी या आचार के साथ सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static