ये हैं वो पौधे जो घर में शांति के साथ-साथ लाते हैं समृद्धि!

punjabkesari.in Friday, Sep 15, 2017 - 03:41 PM (IST)

घर में आते पैसे और बनी सुख- समृद्धि कौन पसंद नहीं करेगा? आजकल  के दौर में हर कोई चाहता है कि उसके पास ढेरों पैसे हो और घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहे। इसके लिए लोग घंटों काम पर पसीना बहाते है लेकिन मन चाहा फल नहीं मिल पाता है। ऐसे में तो लोग वास्तु टिप्स का सहारा लेते है और घर में मनी प्लांट लगाते है, जिससे घर में कभी भी धन की कमी न हो। हम आपको कुछ पौधों के बारे में बताएंगे, जिनको लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

 

- बाम्बू प्लांट

PunjabKesari
कहते है कि घर में बाम्बू प्लांट्स लगाने से स्वास्थ्य तो ठीक रहता ही साथ ही घर में धन-दौलत के साथ सौभाग्य, शांति की बरसात होती है। यह पौधा साकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करता है। जैसे इन पौधे का विकास होता है, वैसे ही घर के सदस्यों की प्रगति होती जाती है। 

- गुलहड़

PunjabKesari
गुलहड़ का पौधा गणेश और देवी की पूजा में तो इस्तेमाल किया जाता है। अगर इस पौधे को घर में लगाया जाए तो सभी वास्तु दोष मिट जाते है। सभी बिगड़े काम बनने लगते है। 

- क्रासुला पौधा

PunjabKesari
क्रासुला को मनी ट्री कहा जाता है। यह पौधा चुंबक की तरह पैसे और समृद्धि को अपनी तरफ खींचता है। घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी भी इस पौधे को लगाने से दूर होती है। 

- तुलसी

PunjabKesari
जहां सभी घरों में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है, वहीं यह घर में आने वाले सभी संकट को अपने ऊपर ले लेते है। घर में से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालकर साकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है। 

- मनी प्लांट
फेंगशुई के अनुसार घर में लगा मनी प्लांट तरक्की के रास्ते खोलता है। यह घर में मौजूद सभी नाकारात्मक ऊर्जा को बाहर कर देता है और खुशहाली लाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static