रिलैशन में आते ही लड़कों को क्यों सताते हैं ये 5 डर?

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2017 - 04:23 PM (IST)

रिलेशनशिपः कुछ लोगों का कहना है कि रिलेशनशनशिप को लेकर सिर्फ लड़कियां ही ज्यादा सोचती हैं और लड़के इस चीज को लेकर ज्यादा सीरीयस नहीं रहते। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आपकी ये सोच गलत है। क्योंकि कुछ बातें ऐसी होती हैं जो लड़के अपने मन में सोचते हैं और फिर उनकी इन्हीं सोच से उनके मन में डर पैदा होने लगता है। आज हम आपको लड़कों की कुछ ऐसी बाते बताएंगे, जो लड़कों के मन में हमेशा डर पैदा करती हैं। 

 

1. पार्टनर से मिलने वाला धोखा 

अगर कोई लड़का लव रिलेशनशिप में हैं तो उन्हें हमेशा इस बात का डर लगा रहता है कि कहीं उनका पार्टनर उन्हें धोखा तो नहीं दे रहा? कहीं वह उनके अलावा किसी और को तो पसंद नहीं करती? क्या वह उनसे प्यार भी करती भी है या नहीं?

2. समझौते का डर

आजकल के जमाने में लड़कियां हर बात पर समझौता करने के लिए राज़ी नहीं होतीं। उन्हें अपनी खुद की आजादी चाहिए होती है, लेकिन फिर भी जब बात समझौते की आती है तो उन्हें डर लगा रहता है कि कहीं उन्हें कोई बड़ा नुकसान ना झेलना पड़ जाए।

3. पर्सनैलिटी

ये डर लड़कों को तब सताता है जब उन्हें लगने लगता है कि उनकी लवर उनमें अब कोई रूचि नहीं रखती। इस बात को लेकर लड़के परेशान हो जाते हैं कि कहीं उनकी पर्सनैलिटी में कोई कमी तो नहीं आई? 

4. आइ लव यू का रिस्पांस ना मिले

आपकी तसल्ली के लिए वो आइ लव यू का जवाब दे भी दें, लेकिन क्या वो केवल फॉर्मेलिटी कर रहे हैं? यही डर सताता है लड़कों को। उन्हें लगता है कि उनका पार्टनर केवल उन्हें शांत करने के लिए ऐसा कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static