काविशी ने दिए बच्चों को एग्जाम की टैंशन दूर करने के आसान टिप्स

punjabkesari.in Sunday, Mar 11, 2018 - 12:34 PM (IST)

आजकल बच्चों के फाइनल एग्जाम चल रहें है। बच्चे इन दिनों में बहुत ज्यादा टेंशन लें लेते हैं जिसके कारण उनके नंबर भी कम आते हैं। कई बार स्ट्रेस इतना बढ़ जाता है कि बच्चे उन सवालों के जवाब भी गलत दे देते हैं जिनका उनको सही उत्तर पता होता है। अगर आपका बच्चा भी पेपरों की ज्यादा टेंशन लेता है तो आज हम आपको काविशी का वीडियो दिखाएंगे इसमें वह बच्चों को पेपरों की टैशन खत्म करने के लिए कुछ आइडिया बता रही है। इन तरीकों को अपनाकर बच्चे अपने पेपरो में अच्छे नंबर ला सकते हैं।

 

1. पढ़ने के साथ खेलना भी जरूरी

PunjabKesari
कुछ बच्चों के मां- बाप अपने बच्चों को हर समय पढ़ने के लिए बोलते रहते हैं। खास कर जब उनके एग्जाम आने वाले होते हैं। पेरेंट्स को यह समझना चाहिए कि पूरा दिन पढ़ने से बच्चों का दिमाग पढ़ाई में नहीं लगता। एेसे में बच्चों को खेलने के लिए भी कहें। पढ़ने के बीच- बीच में खेलने से बच्चे का दिमाग फ्रैश रहता है।

 

2. टाइम टेबल जरूर बनाएं
बच्चे को अपना टाइम टेबल जरूर बनाना चाहिए। टाइम टेबल बनाने से बच्चे के सारे काम सही तरीके से मैनेज हो जाएंगे। आपको पता होगा कि कब आप ने पढ़ना है कब खेलना है, कब खाना-खाना है, कब सोना, कब उठना है। इस तरह टाइम टेबल बनाने से हर काम समय पर होगा और पेपरों के दिनों में आपको परेशानी भी नहीं होगी। 

 

3. दिन में कम से कम 3 घंटे पढ़े
दिन में कम से कम 3 घंटे जरूर पढ़े। इस बात का ध्यान रहें कि जब आप पढ़ाई कर रहे है तो आपका सारा ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर ही हो। इसके अलावा आपका ध्यान और किसी चीज पर नहीं होना चाहिए।

 

 

4.पूरी नींद ले
बच्चों को 6 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी होता है क्योंकि अच्छी तरह से सोने से दिमाग फ्रैश रहता है। इससे आप जो पढ़ते हैं वह चीज आपको अच्छे से समझ आ जाती है। अगर आप को चीज याद नहीं हो रही है तो उसको रात को सोने से पहले पढ़े और फिर सो जाएं। सोते समय टैंशन न लें। पूरी नींद लेने से पेपर के टाइम आपको आलस्य भी नहीं होगा।

 

5. सुबह उठकर रिवाइज करें
बच्चे इस बात का ध्यान रखें की जो भी चीज आप रात को पढ़ कर सोएं है। उसको सुबह उठकर रिवाइज जरूर करें। एेसा करने से बच्चों को खुद ही पता चल जाएेगा कि कौन सा लेसन उनको याद हुआ है और कौन सा नहीं। फिर जो चीज आपको याद नहीं हूई है उसको दोबारा से पढ़े।

 

6. खुद पर विश्वास करें 
जब आप पेपर देने जा रहे है तो पूरे विश्वास के साथ जाएं। ये सोचकर जाएं कि आप कर सकते हैं, आज का दिन आपका है। जो भी होगा अच्छा होगा। इन बातों को अपने दिमाग में हमेशा रखें। एेसा करने से आपको खुद पर विश्वास बढेगा और आप अच्छे से एगजाम दें पाएंगे।

 

7. आसान चैप्टर से शुरूआत करें

PunjabKesari
सबसे पहले अपनी किताब के आसान चैप्टर को याद करें। जो प्रशन याद नहीं हो रहे उन पर टीक मार्क करके रखें। फिर प्रशन आपको याद नहीं हो रहें उनको आखरी में पढ़े। इसके बाद एग्जाम के जो आखरी एक- दिन बचते हैं उनमें सारे चैप्टर एक बार फिर से पढ़े। 

 

8. टाइम मैनेजमेंट
एग्जाम में टाइम मैनेजमेंट करना सबसे जरूरी होता है। पेपर के आखरी के 15 मिनट जरूर बचा कर रखें क्योंकि कई बार जल्दी- जल्दी में पेपर लिखते समय बच्चे छोटी- छोटी गलतियां कर देते हैं। इसके कारण नंबर कट जाते हैं। अगर आप ज्यादा नंबर लेना चाहते हैं तो अपने पेपर को एक बार जरूर फिर से पढ़ लें। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static