प्रेग्नेंसी में ये चीजें खाने काे मचलता है भारतीय महिलाओं का दिल!

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2017 - 08:16 PM (IST)

मां बनने का अहसास दुनिया की सबसे सुखद अनुभूति हाेती है। एक मां काे अपने बच्चे काे बांहाे में भरने के लिए 9 महीने इंतजार करना पड़ता है। प्रेग्नेंसी के समय में वह शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्तर पर कई बदलावों से गुजरती है। इस दाैरान कई बार उनका एेसी चीज़े खाने काे मन करता है, जाे शायद उन्हें पहले बिल्कुल भी पसंद न हाे। यह बदलाव उनमें प्रेग्नेंसी की वजह से ही अाता है। अाज हम अापकाे एेसी ही कुछ चीज़े बताने वाले हैं, जाे अकसर भारतीय महिलाएं प्रेग्नेंसी के समय खाना पसंद करती है।

चॉकलेट
कुछ महिलाए प्रेग्नेंसी में चॉकलेट खाना पसंद करती हैं। यह सब हार्मोंस में बदलाव के कारण होता है। 
PunjabKesari
आइसक्रीम
प्रेग्नेंट महिलाओं को आइसक्रीम खाना बहुत अच्छा लगता है। महिलाएं अपने स्वाद और मूड के मुताबिक आइसक्रीम खाना पसंद करती हैं।
PunjabKesari
कच्चा आम
कच्चा आम जिसे कैरी भी कहा जाता है, प्रेग्नेंट महिलाओं को काफी पसंद होता है। इसके अलावा आंवला, संतरा और इमली खाने की भी इच्छा होती है। 
PunjabKesari
अचार
अचार भी प्रेग्नेंट महिलाओं द्वारा काफी पसंद किया जाता है। हालांकि इस दौरान अधिक तेल और मसालेदार खाने से परहेज से करना चाहिए। इसलिए कुछ महिलाएं अचार को सूंघना भी पसंद करती हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static