गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट है भारत की ये 3 जगहें

punjabkesari.in Sunday, May 13, 2018 - 03:42 PM (IST)

गर्मियों में घूमने के लिए आप ठंडी-ठंडी जगहों पर जाने का प्लान बनाते हैं। हर कोई खूबसूरत पहाड़, नदियों, झीलों का मजा लेने के लिए हिल स्टेशन घूमने का प्लान बनाता है। अगर इन गर्मियों में आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको सबसे बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे। भारत के इन तीन देशों की सैर आपके ट्रिप को यादगार बना देगी। भारत के इन देशों में आप वेकेशन को एंजॉय करने के साथ ठंडक का मजा भी ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं भारत की शानदार जगहों के बारे में।
 

तवांग, छुपा हुआ स्वर्ग
समुद्र तल से 3048 की उंचाई पर स्थित तवांग अरूणाचल प्रदेश का शहर तथा तवांग का मुख्यालय भी है। यह जगह प्राकृतिक रूप से बहुत खूबसूरत है, जो 'छुपे हुए स्वर्ग' के नाम से पर्यटकों में मशहूर है। पर्यटकों के लिए यहां खूबसूरत पहाड़, छोटे-छोटे गांव, शानदार गोनपा, शांत झील, नूरानांग वॉटरफॉल, बुमला दर्रा, जसवंत गढ़ और इसके अलावा भी देखने के लिए बहुत कुछ है।

PunjabKesari

इसके अलावा आप यहां अनेक बोद्ध मठ भी देख सकते हैं, जिसमें सबसे खास एशिया का सबसे बड़ा तवांग मठ है। गोल्डन नामग्याल ल्हात्से नामक यह मठ विश्वभर में प्रसिद्ध है। यह मठ एक पहाड़ी पर बना है और समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 10,000 फुट है। यहां से पूरी तवांग-चू घाटी के सुदंर दृश्य दिखाई देखे जा सकते हैं। तवांग मठ दूर से किसी किले की तरह दिखाई देता है, जो अपने प्रकार का अकेला मठ है।

PunjabKesari
PunjabKesari

गंगटोक, भारत का स्विट्जरलैंड
अक्सर भारत के स्विट्जरलैंड के नाम से पुकारा जाने वाला गंगटोक सिक्किम की राजधानी है। यहां देखने लायक कई स्थल है जैसे गणेश टोक, हनुमान टोक तथा ताशि व्यू प्वाइंट। अगर गंगटोक घूमने का पूरी लुफ्त उठाना चाहते हैं तो शहर को पैदल घूमें। यहां से कंचनजंगा का नजारा बहुत आकर्षक प्रतीत होता है।

PunjabKesari

बोद्ध धर्म में रुचि रखने वालों के लिए यहां इंस्टीच्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी है, जहां बोद्ध धर्म से संबंधित अमूल्य प्राचीन अवशेष तथा घर्म ग्रंथ रखे हुए हैं। यहां अलग से तिब्बती भाषा, संस्कृति, दर्शन तथा साहित्य की शिक्षा दी जाती है। इन सबके अलावा प्राचीन कलाकृतियों के लिए पुराने बाजार, लाल बाजार या नया बाजार भी घूम सकते हैं। कुछ अन्य हिलस्टेशन भी यहां से अधिक दूर नहीं है, जैसे कि कालिमपोंग तथा गुरुडोंगमार झील।

PunjabKesari
PunjabKesari

द्रास, देश के सबसे ठंडे स्थलों में से एक
जम्मू कश्मीर के कारगिल जिले में स्थित द्रास समुद्र तल से 3,230 मीटर पर बसा एक कस्बा है। विशाल पहाड़ों से घिरी द्रास घाटी जोजिला दर्रें बेहद करीब है। कश्मीर से लद्दाख जाने के लिए यहां से गुजरना पड़ता है, जिस वजह से इसे लद्दाख का द्वार के नाम से भी जाना जाता है। इस स्थान की एक विशेषता है कि इस देश के सबसे ठंडे स्थलों में से है, जहां सर्दियों में तापमान शून्य 45 से 60 डिग्री सैल्सियस तक गिर जाता है।

PunjabKesari

माना जाता है कि विश्वभर में साइबेरिया के बाद यह दुनिया का ऐसा दूसरा सबसे सर्द स्थल है जहां लोग रहते हैं। यहां सर्दियों का मौसम मई महीने तक रहता है। इसके प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में है कारगिल वार मैमोरियल जो कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों की याद में निर्मित है। यहां से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, मनमन टॉप जहां से द्रास घाटी के अलावा एल.ओ.सी भी देख सकते हैं। अन्य आकर्षणों में भी भीमबेत पत्थर, दौप्रदी कुंड, मिनमर्ग घाटी, चोरकियात जंगल, गोमचन घाटी आदि शामिल है।

PunjabKesari
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static