छुट्टियां मजेदार बनाने के लिए Travel List में शामिल करें ये शहर

punjabkesari.in Sunday, Apr 29, 2018 - 11:38 AM (IST)

गर्मियों की छुट्टियों को मजेदार बनाने के लिए अक्सर आप ऐसी जगह घूमने का प्लान बनाते हैं, जहां आपको ठंडक मिलें। फैमिली के साथ मस्ती भरे पल और सकून भरे वीकेंड के लिए आप वर्ल्ड की बेस्ट जगहों पर जाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भी अपने वीकेंड को मजेदार के साथ यादगार भी बनाना चाहते हैं तो अपनी ट्रैवल लिस्ट में शहरों को जरूर शामिल करें। इन जगहों पर गर्मी में ठंडा पानी, नेचुरल ब्यूटी, खुला आसमान, पहाड़ और हरियाली देखकर आपका मन भी खुश हो जाएगा।
 

1. कश्मीर
धरती का स्वर्ग माने जाने वाले कश्मीर में आप सफेद बर्फ के पहाड़, सेब के बगीचे, रंग-बिरंगे फूल की वादियों का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां अपनी फैमिली के साथ बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। यहां गर्मियों में भी आपको ठंडक का अहसास होगा।

PunjabKesari

2. कोस्टारिका
गर्मियों में कोस्टारिका की सैर आपके सफर को सुखद और यादगार बना देगी। यहां आप बोटिंग, स्नॉर्कलिंग, सर्फिंग जेट, स्कीइंग, राफि्ंटग जैसे एडवेंचर स्पोर्टस का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां की सबसे खास बात ये है कि आप यहां प्राकृतिक नजारों के साथ-साथ कई तरह के रंग-बिरंगे तोते देख सकते हैं।

PunjabKesari

3. बेलारूस
घूमने के लिए यह सबसे खूबसूरत के साथ-साथ सबसे सस्ता देश भी है। यहां के म्यूजियम और कैफे में बैठकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप अभी भी सोवियत एरा में समय गुजार रहे हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, झील, नदियां और पहाड़ आपका मन मोह लेंगे।

PunjabKesari

4. कन्याकुमारी
भारत के दक्षिणी छोर पर बसे कन्याकुमारी को कला, संस्कृति और सभ्यता का प्रतिक माना जाता है। कन्याकुमारी हिन्द महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का संगम स्थल है, जहां आप 2 समुद्रों के मिलन का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। इसके अलावा यहां के सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखकर आपका मन बार-बार यहां आने को करेगा। यहां पर देखने के लिए सबसे पुराना गांधी मेमोरियल भी है।

PunjabKesari

5. जिम्बाब्वे
एनिमल्स लवर्स के लिए तो यह शहर जन्नत से कम नहीं है। यहां आप वन्स जीवन को एकदम करीब से देख सकते हैं। इसके अलावा यहां घूमने के लिए फेमस विक्टोरिया झरना, माटोपोस नेशनल पार्क, मुटारे टाउन, चिनोहई गुफाओं आदि जगहें भी है।

PunjabKesari

6. कुक आइलैंड
अपने परिवार के साथ गर्मियों की छुट्टियों में किसी ठंडी जगह में घूमने के लिए आप कुक आइलैंड भी जा सकते हैं। इस आइलैंड की पारंपरिक और आधुनिक खूबसूरती आपको बेहद कम बजट में देखने को मिल जाएगी।

PunjabKesari

7. अरुणाचल प्रदेश, दिरंग
गर्मियों से बचने के लिए आप शिमला, मनाली की बजाए अरुणाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर दिरंग की सैर करें। दुनिया की भीड़भाड़ से दूर आप यहां अपनी छुट्टियां आराम से बिता सकते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static