प्राचीन शहर: समुद्र किनारे बसे इस शहर में आप भी ले प्रकृति का मजा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 06, 2018 - 12:33 PM (IST)

दुनियाभर में घूमने के लिए बहुत से खूबसूरत प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है। पुराने शहरों के बारे में जानने के लिए लोग दुनिया के कई देशों में घूमने के लिए जाते है। कुछ लोगों को पुराना इतिहास और प्राचीन चीजें देखने का बहुत शौंक होता है। आज हम आपको ऐसे ही एक ऐतिहासिक और प्राचीन शहर के बारे में बताने जा रहें है। अरब सागर के किनारे स्थित इस प्राचीन शहर की खूबसूरती देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। तो आइए जानते है इस खूबसूरत और प्राचीन शहर के बारे में कुछ और बातें।

PunjabKesari

अरब सागर के किनारे स्थित इस शांत और सुदंर स्थान का इतिहास भी बेहद दिलचस्प है। उत्तर कर्नाटक अरब सागर केकिनारे स्थित भटकल शहर में कई शासनकारों ने राज किया। इसकी खूबसूरती पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंन्द्र है। इस शहरह में आपको पुर्तगाल शहर की झलक भी दिखाई देगी। इस प्राचीन शहर में देखने के लिए कई मंदिर, जैन बस्तियां और मस्जिद भी मौजूद है, जिन्हें देखने पर्यटक जरूर जाते है।

PunjabKesari

भटकल तहसील में मौजूद मुरुदेश्वर कस्बे में भगवान शिव की दूसरी सबसे बड़ी और ऊंची मूर्ति स्थित है। इस शहर में आप धार्मिक स्थान घूमने के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता का मजा भी ले सकते है।

PunjabKesari

यहां घूमने के लिए जामा मस्जिद, खलिफा मस्जिद, नूर मस्जिद और केतपैया नारायण प्रसिद्ध जगहें है। इसके अलावा टूरिस्ट यहां समुद्र तट पर बैठ कर सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा भी जरूर देखते है। यहां से सूर्यास्त देखना किसी जन्नत का अनुभव कराता है।

PunjabKesari

इसके अलावा घूमने के लिए आप यहां के खूबसूरत वॉटरफॉल पर भी जा सकते है। देखने के लिए यहां पर एक मशहूर किला भी है, जोकि घास से ढका हुआ है। समुद्र किनारे बैठकर आप खूबसूरत नजारों का मजा भी ले सकते है। ट्रेन में इस शहर का सफर आपके ट्रिप को और भी यादगार बना देगा।

PunjabKesariPunjabKesariPunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static