प्रैग्नेंसी में हर महीने बदलते हैं शरीर में ये लक्षण, महिलाएं न हो परेशान

punjabkesari.in Tuesday, Jan 23, 2018 - 03:07 PM (IST)

प्रैग्नेंसी से लेकर डिलवरी तक के समय में महिलाओं में बहुत से बदलाव होते है। हर महिला में खासकर पहली बार मां बनते समय महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते है। अक्सर महिलाएं अपने शरीर में होने वाले इन बदलावों को देखकर घबरा जाती है लेकिन हार्मोंस चेंज के कारण शरीर में दिखने वाले इन बदलावों या लक्षण को देखकर घबराने की जरूरत नहीं। प्रैग्नेंसी के दौरान होने वाले यह लक्षण एक या दो सप्ताह में बदलते रहते है। आज हम आपको प्रैग्नेंसी के हर महीने होने वाले इन लक्षणों के बारे में बताने जा रहें है, जिसके बारे में हर महिला को पता होना चाहिए। तो आइए जानते है प्रैग्नेंसी के हर महीने होने वाले इन बदलावों के बारे में।
 

पहला महीना
प्रैग्नेंसी के 2 हफ्तों में महिलाएं भावनात्मक तौर पर खुद को कमजोर महसूस करती है। प्रैग्नेंसी के पहले महीने गर्भावस्था की जटिलताओं के कारण ऐसा होता रहता है।

PunjabKesari

दूसरा महीना
गर्भावस्था के दूसरे महीने होने वाली मिचली, उल्टी और थकान आदि से अक्सर महिलाएं घबरा जाती है। शरीर में हुए बदलावों के कारण ऐसा होता रहता है। यह समय के साथ-साथ ठीक हो जाता है।

तीसरा महीना
इस दौरान तीसरे महीने में स्तनों का आकार बढ़ने लगता है और परिवेश के आस-पास डार्कनेस हो जाती है लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं। डिलवरी के बाद यह धीरे-धीरे ठीक हो जाती है।

चौथा महीना
गर्भावस्था में हार्मोन उत्पादन के कारण आपकी दिल की धड़कन अधिक तेजी से चलने लगती है। ऐसा कई बार रक्त की कमी के कारण हो जाता है। ऐसे में आपको अधिक फ्रूट और खून बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।

PunjabKesari

पांचवा महीना
इस महीने में आपके गर्भ में पल रहा बच्चा मूमेंट करने लगता है और आपका पेट भी दिखना शुरू हो जाता है। इस महीने में आपको अधिक आराम करना चाहिए क्योंकि इस समय किडनी थोड़ा धीरे काम करती है, जिससे आपको यूरिन भी अधिक आता है।

छठा और सातवा महीना
इन दो महीनों में दिखने वाले लक्षण सामान्य होते है। इन महीनों में आपको हार्टबर्न, कुछ न कुछ खाने की इच्छा, अनिद्रा, पीठ दर्द और पेट का तेजी से विकास होने जैये लक्षण दिखाई देते है।

आंठवा महीना
इस महीने में थकान के साथ-साथ आपको यह भ्रम भी होने लगता है कि शायद डिलवरी होने वाली है। इसके अलावा इस महीने में असहज महसूस होना, अनिद्रा, थकावट और अधिक पेशाब आने जैसी समस्याएं हो सकती है।

PunjabKesari

नौंवा महीना
आखिरी महीने में आपका पेट जघन हड्डी से 40 सेंटीमीटर के आसपास हो जाता है। इसके अलावा आपके स्तन से रिसाव शुरू हो जाता है। यह इस बात का संकेत होता है कि अब आपका शरीर स्तनपान के लिए तैयार है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static