समय पर नहीं आते पीरियड्स तो डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें

punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 10:23 AM (IST)

पीरियड्स में क्या खाएं : महिलाओं को हर महीने 3 से 4 दिन तक पीरियड्स के दर्द से गुजरना पड़ता है। आमतौर पर 21 दिनों के बाद पीरिड्स आ जाते हैं। मगर कई बार शरीर में आए बदलाब या  कमजोरी, थकान, तनाव, जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज या आपकी मेडिकल हिस्ट्री के कारण  भी पीरियड्स इन रेगुलर हो जाते हैं। इसके अलावा हमारा गलत लाइफस्टाइल भी पीरिड्स में आ रही परेशानियों का कारण बन सकता है। अगर आप भी अनियमित पीरियड्स की इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इन 7 चीजों को जरूर शामिल करें। 

 

1. कच्चा पपीता
अगर आपको समय पर पीरियड्स नहीं आते तो कच्चे पपीते का सेवन करें। इसमें पाए जाने वाले एंटी- प्रोवोग, आयरन, कैल्शियम और विटामिन ए और सी पीरियड्स से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करता है। जिस डेट को आपको पीरिड्स आते हैं उससे एक दिन पहले पपीता दही के साथ मिलाकर खाए।

 

2. सौंफ
सौंफ हर घर में पाई जाती है। इसको रोजाना खाने से पीरियड्स समय पर आने लग जाते हैं। सौंफ के 2 टी-स्पून लें। अब1 गिलास पानी में सौंफ डाल कर भिगोने के लिए रख दे। रातभर एेसा ही रहने दे। अगली सुबह पानी को छानकर पिएं। कुछ दिनों तक रोजाना एेसा करने से आपको फायदा मिलेगा।  

 

3. बादाम
पीरियड्स की समस्या को दूर करने के लिए बादाम और छुआरे खाएं। रात को ही 2 छुआरे और 4 बादाम को पानी में भिगो कर रख दें। सुबह इनमें थोड़ी सी मिश्री मिलाकर पीस लें। इसको माक्खन के साथ खाएं। इनको खाने से मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी। 


4. एलोवेरा
एलोवीरा भी पीरियड्स की समस्याओं को दूर करने में सहायक है। रोजाना सुबह उठकर 50 ग्राम एलोवेरा जूस को 1 गिलास पानी में डालकर पिएं। रात में भी इसी तरह फिर से इसका सेवन करें। मगर ध्यान रहे इसको खाने से 1 घंटे पहले या बाद में कुछ न खाएं। 


5. दही
दूध वाली चीजों में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसको खाने से शरीर को ठंडक भी मिलती है, आपको यदि पीरियड्स सही समय पर नहीं आते है तो दिन में एक बार दही का सेवन जरूर करें। इससे आपको सही समय पर पीरियड्स आने लगेगे।


6. हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों में मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसको खाने से पीरियड्स की सारी दिक्कते ठीक हो जाती हैं।


7. अंगूर
अंगूर खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी। इसका एक गिलास जूस पीने से मासिक धर्म में होने बाली गड़बड़ी ठीक हो जाती है। अगर आपको भी पीरियड्स से संबंधित कोई परेशानी है तो अंगूर खाना शुरू करें। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static