गर्लफ्रेंड में हैं ये 7 खूबियां तो भूलकर भी न छोड़ें उनका साथ

punjabkesari.in Tuesday, Apr 17, 2018 - 11:47 AM (IST)

गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड का रिश्ता दुनिया में सबसे हटकर होता है। इस रिश्ते में प्यार के साथ-साथ तकरार भी होती हैं। लड़की हो या लड़का, हर कोई ऐसा पार्टनर चाहता है, जिसके साथ वह अपने दिल की हर बात शेयर कर सकें और जो उनके साथ परिवार का भी ख्याल रखें। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो अगर आपकी गर्लफ्रेंड में हैं तो आप आपको उनका साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसी खूबियों वाली गर्लफ्रेंड जिंदगी के हर कदम पर आपका साथ निभाती हैं।
 

1. अपनी गलती मानना
अगर आपकी गर्लफ्रेंड अपनी गलती होने या न होने पर खुद सॉरी बोलती है तो वह आपके लिए परफेक्ट हैं। क्योंकि ऐसी लड़कियां अपने रिलेशन को बरकरार रखना चाहती हैं।
 

2. पेरेंट्स की इज्जत करना
आपके पेरेंट्स की इज्जत करने और उन्हें अपना मानने वाली लड़कियां हमेशा परिवार को जोड़कर रखती हैं। ऐसे में इस तरह की लड़कियों का साथ कभी भूलकर भी न छोड़ें।
 

3. हमेशा एक्टिव रहना
थकान या कोई काम करने के बावजूद भी अगर वह आपके लिए एक्टिव रहती हैं तो वह आपके साथ बहुत खुश है। ऐसी लड़कियां प्रॉब्लम आने पर भी आपके साथ मिलकर उसका सल्यूशन निकालती है। इससे पता चलता है कि वह कितनी केयरिंग है।
 

4. सरप्राइज देना
डिनर पर आपकी पसंद की चीज आर्डर करना, आपकी पसंद-नापसंद का ख्याल रखना या बिना बात सरप्राइज देने वाली लड़की को तो आप गलती से भी न हर्ट करें। क्योंकि उनके लिए आपकी खुशी से बढ़कर कुछ नहीं होता।
 

5. आर्गुमेंट न करना
अगर आपकी गर्लफ्रेंड लड़ाई-झगड़े को अवॉइड करती है और हमेशा आर्गुमेंट को टाल देती है तो वह सिर्फ आपकी खुशी के बारे में सोचती हैं। ऐसे में आपको भी उनकी खुशी का ख्याल रखना चाहिए।
 

6. समय निकालना
बिजी होने के बावजूद भी आपके लिए समय निकालने वाली लड़की को आप कभी न छोड़ें। ऐसी लड़कियां तो अपना मूड खराब होने के बावजूद भी आपके लिए फ्रैश दिखने की कोशिश करती हैं।
 

7. केयर करना
आपकी केयर करने वाली, आपके बीमार होने पर आपका ख्याल रखने वाली गर्लफ्रेंड से अच्छी लड़की तो आपको कभी मिल ही नहीं सकती। ऐसे में आपको केयरिंग और सॉफ्ट नेचर वाली गर्लफ्रेंड का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static