अगर बढ़ानी है खाने की क्वालिटी तो आपके काम आएंगे ये 7 टिप्स

punjabkesari.in Saturday, Jan 06, 2018 - 11:39 AM (IST)

Cooking Tips in Hindi : घर का खाना सेहत के लिए सबसे अच्छा होता है। भोजन को स्वस्थ और पौष्ट‍िक बनाने के लिए महिलाएं कई बातों का ख्याल रखती हैं। महिलाएं पूरी कोशिश करती है कि वो भोजन की न्यूट्रिशियस वैल्यू को बनाएं रखें लेकिन खाना स्वादिष्ट और हेल्दी होने के साथ दिखने में भी अच्छा होना चाहिए। स्वादिष्ठ भोजन बनाने के लिए जितना सही सामग्री होना जरूरी है उसी तरह इसकी रगंत बढ़ाने के लिए थोड़ी सजावट भी जरूरी है। इसके अलावा खाना पकाने और उसी सजावट से अधिक उसे स्टोर करने पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप अपने भोजन बनाने के तरीके में थोड़ा सा बदलाव करके अपने खाने की वैल्यू बढ़ा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपको अपनी कुकिंग स्टाइल में बदलाव करके किन बातों का ध्यान रखना है।

डिश को बनाएं कलरफुल
घर के खाना स्वादिष्ट और हेल्दी तो होता ही है लेकिन उसे थोड़ी सजावट के साथ पेश करने पर उस का स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है। आपकी डिश जीतनी कलरफुल होगी वो उतनी ही आकर्षित लगेगी। आप अपनी डिश को सजाने के लिए ताजा धनिया, पुदीना पत्ती, हर्ब्स और नीबू आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

PunjabKesari

खाना स्वादिष्ट बनाने के टिप्स 


1. नॉनवेज को बनाने से पहले उसे फ्रिज में अच्छी तरह स्टोर करके रखें। फ्रिज से निकालने के बाद नॉनवेज को थोड़ी देर के लिए रखें उसके बाद ही उसे पकाएं। इसके बर्तन की तली के साथ लगने पर भोजन की खुशबू और स्वाद बढ़ जाता है लेकिन ध्यान रहें कि खाना जले न जाएं।

2. ग्रिल और टोस्ट भोजन को सही तापमान पर रख कर बनाएं। इसके अलावा ऐसा खाना बनाते समय उनके उपर थोड़ी-थोड़ी देर बाद ब्रश से तेल लगाती रहें। इससे खाना सूखेगा और जलेगा नहीं।

3. मीठे भोजन या डिश का स्वाद और रंगत बनाने के आप कैरेमल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए थोड़ी सी चीनी और ऑयल को मिला लें और खाना बनाने समय इस्तेमाल करें।

4. हरी सब्जियों को बनाने से पहले उसे अच्छी तरह धोएं। इसके बाद भोजन बनाते समय उसमें थोड़ा नमक डाल दें। इससे खाने की रगंत अच्छी आती है। इसके अलावा भोजन को स्टोर करने से पहले कंटेनर को अच्छी तरह धो लें, जिससे खाना खराब न हो।

PunjabKesari

5. कोई भी पैकेड फूड प्रॉडक्ट खरीदते समय उसकी पैकेजिंग और प्रयोग के समय को अच्छी तरह देख लें।

6. किचन में फैली गंदगी के कारण भी भोजन खराब हो जाता है और कच्चे फल, सब्जियों पर धोने के बाद भी बैक्टीरिया रहते है। इसलिए फूड क्वालिटी बढ़ाने के लिए किचन की साफ-सफाई पर भी ध्यान दें और समय-समय पर पेस्ट कंट्रोल जरूर करवाएं।

7. भोजन बनाते समय हाथों को साबुन से अच्छी तरह धो लें और हाथों में ग्लव्स जरूर पहनें। इसके अलावा फूड को अधिक न छुएं। इसे खाने की क्वालिटी बनी रहती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static