बोर होता जा रहा है शादीशुदा रिश्ता तो अपनाएं ये टिप्स

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2017 - 02:50 PM (IST)

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : पति-पत्नी का रिश्ता एक बहुत ही खास रिश्ता है। एक अच्छे रिश्ते के लिए विश्वास और प्यार का होना बहुत जरूरी है लेकिन शादी के काफी साल बितने के बाद पुरूषों को अपनी पत्नियों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रहती। उन का रिश्ता जितना पुराना होने लगता है उन का प्यार भी उतना ही पुराना होता जाता है। एेसे में पति-पत्नी को कुछ टिप्स अपनाने चाहिए जिससे वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को बेहतरीन बना सके।

 

1.समय
पति-पत्नी दोनों को एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहिए। इससे उनके बीच के मनमुटाव दूर होंगे।
2. मूवी 
काम से समय निकालकर पत्नी को बाहर खाने या मूवी दिखाने ले जाए। इससे पत्नी खुश हो जाती है और उसे लगता है कि उसका पति उसे लेकर बेहद केयरिंग और लविंग हैं।
3. सरप्राइज
सरप्राइज सभी महिलाओं को बहुत पसंद होते हैं। वह चाहती है कि उसका पति उसे गिफ्टस दे। अगर आप अपनी पत्नी को सरप्राइज देते हैं तो इससे आपका रिश्ता ओर भी मजबूत बन जाता है।
4. लुक
मर्द अपनी पत्नी से एक समय बाद तब बोर होने लगता है जब पत्नी में कुछ नयापन बाकी न हो। अगर पत्नी अपना लुक बदलती रहती हैं तो फिर साथी कभी भी अपनी पत्नी से दूर नहीं हो सकता।
5. सेक्स
एक अच्छे रिश्ते के लिए सेक्स बहुत जरुरी है। इसलिए पति-पत्नी दोनों को ही अपनी लाइफ से सेक्स को खत्म नहीं होने देना चाहिए। 
6.एन्जॉय 
पति-पत्नी दोनों कितने भी व्यस्त क्यों न हो उन्हें छुट्टियां लेकर घूमने जरूर जाना चाहिए। इससे मूड भी बदलता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static