घुमक्कड़ी के है शौकीन तो घूमने के लिए जरूर जाएं फिनलैंड

punjabkesari.in Friday, Feb 09, 2018 - 05:15 PM (IST)

घूमना-फिरना तो हर किसी को पसंद होता है लेकिन कुछ लोग एडवेंचर और स्पोर्ट्स के शौकिन होते है। घुमक्कड़ी के शौकीन लोग हमेशा एडवेंचर की तलाश में रहते है। ऐसे लोगों को नई-नई जगहें घूमना, गेम्स खेलना और ऊंचाई से पानी में डुबकी लगाना बहुत पसंद होता है। आज हम आपको ऐसी ही एक खूबसूरत जगह के बारे में बताने जा रहें है। अगर आप भी एडवेंचर और स्पोर्ट्स के शौकिन है तो फिनलैंड की सैर जरूर करें। इस छोटे से देश में आप हर एडवेंचर का मजा ले सकते है। तो आइए जानते है इस देश के बारे में कुछ ओर बातें।

PunjabKesari

इस छोटे से देश में ज्यादातर इमारतें लकड़ी की बनी हुई है। 50 हजार की अबादी वाले इस देश में आप कला, संग्रहालयों और 140 स्पो‌र्ट्स क्लबों का मजा ले सकते है। इसके अलावा यहां पर इस शांत देश को झीलों का शहर भी कहा जाता है। यहां पर करीब 2 लाख झीलें है, जोकि बेहद खूबसूरत है। इस देश में एक ऐसा गोल्फ कल्ब जिसका आधा होल्स एक देश में हैं तथा आधा दूसरे देश में है।

PunjabKesari

इस शहर के इसे अपनी भाषा में 'सौमी फिनलैंड' भी कहते है। इसके अलावा इस देश का सोना बाथ पूरी दुनिया में मशहूर है। इस स्पा में एक लाल पत्थर को गर्म किया जाता है और उसके बाद उस पर पानी डाला जाता है। इसके बाद इस पानी से लोग स्नान करते है। यह सोना बाथ हफ्ते में 1 बार किया जाता है।

PunjabKesari

इस देश में आप दुनिया के सभी स्पोर्टस का मजा ले सकते है। ट्रेकिंग, आइस हौकी, आइस जपिंग, साईकिलिंग, बौक्सिंग से लकेर यहां वाटर रेस तक की सुविधा है। यहां पर दुनिया का सबसे बड़ा फुटबाल स्टेडियम बनाया गया है। इसके साथ ही आप यहां झील, बोटिंग और एडवेंचर्स गेम्स का मजा भी ले सकते है।

PunjabKesari

इन सब चीजों के अलावा यहां की 'वाइफ केयरिंग' गेम भी बहुत मशहूर है। इस गेम में पति अपनी पत्नी को गोद में उठाकर दौड़ लगाता है। उसके जीतने पर उसे पत्नी के वजन का टेडी बियर दिया जाता है।

PunjabKesariPunjabKesariPunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static