बेकार खिलौनों से सजाएं घर का आंगन

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 10:58 AM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशनः बच्चे हर समय नए-नए खिलौनें खरीदने की फरमाइश में लगे रहते हैं। वह या तो पहले खिलौनों से खेल कर ऊब जाते हैं या फिर उनको तोड़ देते हैं। इतने मंहगे खिलौने को बेकार फैकने की बजाएं,इनसे आंगन को सजाया जा सकता है। इनमें मिट्टी भर कर छोटे-छोटे पौधे लगाएं जा सकते हैं। आप चाहें तो इन पर अपनी पसंद के रंग भी कर सकते हैं। इन खिलौनों में पौधे लगाकर बालकोनी,आंगन,सीढियों या फिर किचन को और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है।


खिलौना कार, बेकार चेयर या फिर ऐसे और भी खिलौनों का बखूबी इस्तेमाल करके घर को सजाया जा सकता है। रंग-बिरंगे छोटे पौधों वाले फूल,जिनमें पानी की भी कम जरूरत होती है वह इन खिलौनों में लगा कर बच्चों को पौधों की देखभाल करनी भी सिखाई जा सकती है। इससे बेकार पड़े खिलौने भी इस्तेमाल हो जाएंगे और घर का वातावरण भी शुद्ध हो जाएगा।

आप इसके लिए बेकार पड़े टायर,बच्चों के पुराने साइकिल,पुराने जूते,टूटी हुई चेयर, लोहे के खानी डिब्बे,टोकरियां और चाय की केतली के अलावा और भी बहुत सी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको आप घर में पार्टी थीम की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static