आंखों का कालापन कम करना है तो इस तरह करें कंसीलर का इस्तेमाल

punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2017 - 05:57 PM (IST)

पंजाब केसरी(ब्यूटी) चेहर पर दाग धब्बे हो तो पार्टी में आपकी झलक फीकी-सी पड़ने लगती है। मेकअप से आप चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं लेकिन अगर इसे ठीक तरह से किया जाए तो फेस एकदम साफ दिखाई देता है। इसके लिए कंसीलर सबसे बैस्ट आइडिया है। कंसीलर लगाने का भी ढंग होता है। अगर यह चेहरे पर ठीक तरह से अप्लाई न किया जाए को फेस पर स्पॉट से पड़े दिखाई देते हैं। कंसीलर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल आंखों के नीचे पड़े काले घेरों को छुपाने का काम करता है। 


इस तरह से छुपाएं आंखों के नीचे काले घेरे

1. आंखों के नीचे लगाने के लिए हमेशा क्रीम युक्त कंसीलर का इस्तेमाल करें। 
2. कंसीलर के इस्तेमाल से आंखें फ्रैश लगने लगती है। 
3. हमेशा अच्छी क्वालिटी का कंसीलर ही चुनें। 
4. आंखों के घेेरों पर लगाने के लिए डार्क और लाइट दो तरह का कंसीलर लगाएं। पीच शेड से आंखे थकी-थकी सी लगने लगती हैं। इसके ऊपर हल्के रंग का एक और शेड लगाएं। 
5. हमेशा त्वचा के रंग से मेल खाता कंसीलर ही चुनें। 


इस तरह लगाएं कंसीलर
1. मेकअप करने से पहले त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके 5 मिनट बाद त्वचा को प्राइम करें। इससे कंसीलर स्मूद हो जाता है। 

2. अगले स्टैप में स्पंज से थपथपाते हुए एक सार कर लें और लूज पाउडर लगाएं। 

3. चेहरे को स्मूद लुक देने के लिए नोज ब्रिज और आंखों के बाहरी कोनों पर कंसीलर जरूर लगाएं। 

4. कंसीलर लगाने के बाद भी आंखों के नीचे काले घेरे दिखाई दे रहे हैं तो ऑरेंज कलर का हल्की सा कंसीलर लगा लें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static