मंहगे प्रोडक्ट से नहीं, इस नैचुरल तरीके से करें बालों को Straight!

punjabkesari.in Wednesday, May 10, 2017 - 05:17 PM (IST)

पंजाब केसरी(ब्यूटी): कई लड़कियों को स्ट्रेट बाल पसंद होते हैं क्योंकि यह हर आउटफिट के साथ अच्छे लगते है। अपने बालों को स्ट्रेट करने के लिए लड़कियां पार्लर में हजारों रुपए खर्च कर देती है, जिससे कई बार बाल खराब भी हो जाते है। आप घर भी नैचुरल तरीके से अपने बालों के स्ट्रेट कर सकती है। आज हम आपको बहुत ही आसान तरीका बताने जा रहे है जिससे अपनाकर आप अपने बालों को स्ट्रेट कर सकती है। इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाने से बाल स्ट्रेट होगें। 

सामग्री
- 1 कप कोकोनेट मिल्क
- नींबू का रस
PunjabKesari
बनाने और लगाने का तरीका
सबसे पहले कोकोनेट मिल्क में एक नींबू के रस को अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को 2-3 घंटों के लिए फ्रिज में रख दें। जब यह क्रीम की तरह बन जाएं तो इसे फ्रिज से निकाल लें। इस पेस्ट को ब्रश की मदद से अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इसके बाद बालों में कोम्ब करें। बाद में एक तौलिए को गर्म पानी में डिबोकर बालों को कवर करें। 1 घंटे बाद बालों को धो लें। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static