स्ट्रैच मार्क्स ने छुड़वा दी है साड़ी तो ट्राई करें ये टिप्स

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2017 - 02:52 PM (IST)

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के उपाय :  स्ट्रेच मार्क्स यानी शरीर पर पड़ी लंबी और पतली लाइनें, पहले यह लाल रंग की दिखाई देते है लेकिन बाद में इनका रंग बदल जाता है। वैसे तो स्ट्रेच मार्क्स शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते है लेकिन ज्यादातर स्ट्रेच मार्क्स अधिक चर्बी वाले भाग, पेट, ब्रैस्ट, बाजू के नीचे पीठ पर, जांगों पर, कूल्हों, बट पर दिखाई देते है।

 

स्ट्रेच मार्क्स के कारण 

प्रैग्नेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स
अचानक से वजन घटना
यौवनावस्था के दौरान 
जैनेटिक कारण 


स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू उपचार 

1. आलू का रस 

आलू को मोटे टूकड़ों में काटकर स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। 5-10 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें। फिर बाद में गुनगुने पानी से धो लें। 

 

2. एलोवेरा 

एलोवेरा की बाहरी परत को उतार दे और उसकी जैल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। 2-3 घंटे बाद इसे धो ले।

 

3. नींबू का रस 

नींबू को दो भागों में काटकर इसे स्ट्रेच मार्क्स पर धीरे से रगड़े। 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दे और फिर गूनगूने पानी से धो लें।

 

4. अंडे का सफेद भाग

अंडे के सफेद भाग को निकालें। इस भाग को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 15 मिनट तक रहने दे। फिर पानी से धो ले।

 

5. कोकोआ बटर क्रीम

सबसे पहले शिआ बटर और कोकोआ बटर को पिघला लें। फिर इसमें विटामिन E ऑयल मिलाए। इस पेस्ट को ठंडा करके स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static