बच्चे को घर पर ही बनाना सिखाएं Spin Drum

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2017 - 02:44 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशन: बच्चों को किसी न किसी नई चीज को सिखने या उसके बारे में जानने की उत्सुकता होती है। वह किसी भी काम को काफी लगन से करते है। ऐसे में अगर पेरेंट्स अपने बच्चों के रोजाना नई-नई एक्टीविटी या क्रिएटिविटी सिखाते रहे तो उसका बच्चे के जीवन में काफी फायदा होता है। अगर आप भी चाहते है अपने बच्चे को कुछ नया सिखाना तो पहले छोटी-छोटी चीजों से शुरूआत करें जैसे उन्हें पुरानी चीजों का दोबारा से रीयूज करना सिखाएं या घर में खेलने की चीजे बनाना सिखाएं। आज हम आपको स्पिन ड्रम बनाना सिखाएंगे, जिसको आप अपने बच्चे को बनाना सिखा सकते है। 


जरूरी सामग्री

- 2 गुब्बारे
- 2 मेसन जॉर के ढक्कन (समान आकार)
- मोटा धागा
- 2 मोती
- 1/4 लकड़ी की स्टिक
- क्रॉफ्ट ग्लू 
- कैंची 

 

बनाने का तरीका 

1. सबसे पहले 2 बैलून लेकर उनका ऊपरी हिस्सा कैंची की मदद से काट लें। 
2. अब बैलून को मेसन जॉर के ढक्कन पर चढा दें और उसके दोनों जॉर को एक-दूसरे से मिला दें। 
3. मिलाने से पहले ध्यान रखें कि उसमें मोटा धागा और लकड़ी की स्टिक को जरूर रखें। फिर उन दोनों जॉर को ग्लू की मदद से चिपका दें। 
4. अब बीच में लगे धागे के कोने पर मोती डाल कर गांठ बांध लें। 
5. अब अपनी मर्जी से उसपर पेंट कर लें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static