बेकार पड़ी प्लास्टिक की बोतलों से बनाएं लेडीबग फैमिली(Pix)

punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2016 - 01:31 PM (IST)

हम अक्सर बच्चों के लिए बाजार से खिलौने खरीद कर लाते हैं लेकिन आप चाहें तो घर पर पड़ी कई बेकार चीजों से भी बच्चे के लिए खिलौने तैयार कर सकते है। इससे बच्चे भी खुश हो जाएगे और बेकार चीजों का इस्तेमाल भी हो जाएगा। आज हम आपको बेकार पड़ी प्लास्टिक की बोतलों से लेडीबग बनाना सिखाएगे। 

जरूरत की चीजें
- प्लास्टिक की बोतलें(अलग-अलग साइज की)
- पेंट 
- स्टायरोफोम बॉल्स
- गूगली आईज
- प्लास्टिक फोर्क्स
- ग्लू

बनाने का तरीका 
1. सबसे पहले प्लास्टिक की बोतल लें। बोतल का नीचे का हिस्सा कैंची से काट लें। एेसे ही बाकी बोतलों को काट लें।

2. अब कटी हुई बोतलों को बीच में अलग-अलग रंग से पेंट कर लें और इन्हें सूखने के लिए रख दें। 

3. अब स्टायरोफोम बॉल्स लेकर उसे आगे से काट लें और लेडीबग का मुंह बनाएं। । इन बॉल्स को ब्लैक पेंट कर लें।

4. अब प्लास्टिक फोर्क्स को आगे से गर्म कर काट लें।

5. पेंट की गई प्लास्टिक की बोतलों के आगे ग्लू के मदद से बॉल्स लगाएं और काट हुए फोर्क्स से एनटीना लगा दें। इसके बाद में गूगली आईज लगा दें। 

6. एेसे ही बाकी के लेडीबग तैयार कर लें। अब तैयार किए हुई लैडीबग पर अपनी पसंद के पेंट से डॉट लगा दें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static